11 Mar 2026, Wed
Breaking

5 अगस्त पर फिर बड़े फैसले की आहट! राष्ट्रपति से मोदी-शाह की मुलाकात के बाद सियासी हलचल तेज, अनुच्छेद 370 की बरसी पर जम्मू-कश्मीर में चुनाव या राज्य का दर्जा बहाली की अटकलें चरम पर

नेशनल डेस्क

दिल्ली/श्रीनगर, 05 अगस्त 2025

जैसे-जैसे 5 अगस्त की तारीख करीब आती जा रही है, जम्मू-कश्मीर को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हालिया मुलाकात ने राजनीतिक चर्चाओं को और गरमा दिया है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि केंद्र सरकार जम्मू-कश्मीर को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकती है—चाहे वो विधानसभा चुनाव की घोषणा हो या राज्य का दर्जा बहाल करने की प्रक्रिया की शुरुआत।

इसी बीच जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अफवाहों पर विराम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मैंने जम्मू-कश्मीर को लेकर हर मुमकिन संभावना और जोड़-तोड़ सुन लिया है। चलिए थोड़ा रिस्क लेता हूं और कहता हूं कि कल कुछ नहीं होगा। सौभाग्य से कुछ बुरा नहीं होगा लेकिन दुर्भाग्य से कुछ अच्छा भी नहीं होगा।”

उमर अब्दुल्ला ने यह भी साफ किया कि उनकी दिल्ली में किसी से कोई मीटिंग या बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने लिखा, “यह सिर्फ एक gut feeling है, देखते हैं कल इसी समय क्या होता है।”

5 अगस्त क्यों है बेहद अहम?

5 अगस्त की तारीख जम्मू-कश्मीर के इतिहास में बेहद संवेदनशील मानी जाती है। इसी दिन 2019 में अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा खत्म किया गया था और इसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया गया था। उस घटना के छह साल पूरे होने पर फिर से किसी बड़े फैसले की अटकलें लगाई जा रही हैं।

मोदी-शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारों का मानना है कि यह मुलाकात सिर्फ औपचारिक नहीं थी। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या सरकार जम्मू-कश्मीर में चुनाव की घोषणा करने जा रही है? या फिर राज्य का दर्जा बहाल करने की दिशा में कोई बड़ा कदम उठेगा?

पढ़ें   महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रायपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को किया रवाना, प्रदेश के सभी विधायक और सांसद होंगे प्रदर्शन में शामिल

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे पर बहस तेज है। कुछ यूजर्स का कहना है कि सरकार 5 अगस्त को फिर से ऐतिहासिक बनाना चाहती है, जबकि अन्य लोग इसे महज एक संयोग बता रहे हैं।

उमर अब्दुल्ला की शांति की अपील

उमर अब्दुल्ला ने अफवाहों पर विश्वास न करने की सलाह दी है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह अब भी संसद के इस मानसून सत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ सकारात्मक होने की उम्मीद रखते हैं।

अब पूरे देश की निगाहें सोमवार, 5 अगस्त पर टिक गई हैं। राजनीतिक गलियारों की चुप्पी और शीर्ष नेताओं की मुलाकातों की टाइमिंग को देखकर कहना मुश्किल है कि कल कुछ बड़ा नहीं होगा।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed