7 Jun 2026, Sun
Breaking

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किया पदकों का ऐलान : छत्तीसगढ़ के 14 पुलिसकर्मियों को मिलेगा वीरता पदक, जेल डीजी हिमांशु गुप्ता को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक और 10 अधिकारियों को सराहनीय सेवाओं का सम्मान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 अगस्त 2025

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने स्वतंत्रता दिवस 2025 पर पदकों का ऐलान किया है। पुलिस वीरता पदक, सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक सहित कई सम्मान प्रदान किए जाएंगे।

 

 

छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए यह गर्व का क्षण है, क्योंकि राज्य के पुलिस अधिकारियों को 14 पुलिस वीरता पदक, विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पदक और सराहनीय सेवाओं के लिए 10 पदक मिलेंगे।

  • वीरता पदक – आईपीएस सुनील शर्मा को पुलिस का वीरता पदक प्रदान किया जाएगा।
  • विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक – जेल डीजी हिमांशु गुप्ता को यह सम्मान मिलेगा।
  • सराहनीय सेवाओं का पदक – आईपीएस प्रशांत ठाकुर, ध्रुव गुप्ता, श्वेता राजमणि, रवि कुमार कुर्रे, निरीक्षक कौशल्या भट्ट, कमलेश कुमार मिश्रा, एआईजी रोहित कुमार झा, प्लाटून कमांडर दलसिंह नामदेव, कंपनी कमांडर दिलीप कुमार सिन्हा और एएसआई सुशील कुमार वर्मा को सम्मानित किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस अधिकारियों को यह सम्मान उनके साहस, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दिया जा रहा है।

Share
पढ़ें   करुर भगदड़ केस में फंसे TVK चीफ विजय : 41 मौतों के बाद CBI का बड़ा कदम, 12 जनवरी को पूछताछ के लिए तलब

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed