10 Mar 2026, Tue
Breaking

राजधानी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत : इस्कॉन मंदिर से लौट रही छात्रा की स्कूटी आई ट्रक की चपेट में, एक की मौत दो घायल, डिफेंस की पढ़ाई कर रही थी मृतक छात्रा

रायपुर, 17 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से सड़क हादसे में एक छात्रा की जान चली गई है । दरअसल,  रायपुर के आमानका इलाके में हुए सड़क हादसे में एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई 2 छात्राओं को हल्की चोटे आई है। बताया जा रहा है कि तीनों छात्राएं एक एक्टिवा पर सवार होकर इस्कॉन मंदिर से दर्शन कर लौट रही थी। चंदनडीह टर्निंग से रायपुर वापस आने के लिए यूं टर्न लेते समय तीनों एक्टिवा सवार छात्रा ट्रक के पिछले पहिए में आ गई जिससे एक्टिवा चला रही युवती और सबसे पीछे बैठी युवती दूर गिरी और बीच में बैठी छात्रा ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, भूमि चंद्राकर नामक मृतका बेमेतरा की रहने वाली थी और रायपुरा स्थित आदर्श डिफेंस एकेडमी में डिफेंस एजुकेशन की छात्रा थी। मृतका रायपुरा स्थित खुशी गर्ल्स हॉस्टल में रहकर डिफेंस एजुकेशन की तैयारी कर रही थी। घटना से पहले अपनी सहेली महासमुंद बागबाहरा निवासी अनामिका वैद की एक्टिवा पर बालोद निवासी कामिनी साहू के साथ तीनों एक एक्टिवा पर इस्कॉन मंदिर के लिए रवाना हुई थी। वहां पहुंचकर जब देर रात वापस हॉस्टल लौट रही थी तभी चंदनडीह पर ये हादसा हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

लोहा भरकर रायपुर से दुर्ग जा 18 चक्का ट्रक उनके पास पहुंचा तभी आधा ट्रक उनसे क्रॉस हो चुका था ,लेकिन पीछे के टायर में बीच में बैठी मृतका की चुन्नी या कुछ कपड़ा फंसा जिससे वो ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। एक्टिवा सवार दोनों युवतियों को मामूली चोटे आई है। घटना के बाद वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने ट्रक में तोड़फोड़ करते हुए ड्राइवर की भी बेदम पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल आमानाका थाना पुलिस ने ट्रक समेत आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है।

Share
पढ़ें   रायपुर साहित्य उत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ : देशभर के 120 साहित्यकार 42 सत्रों में करेंगे विचार-मंथन, मुख्यमंत्री ने कहा– साहित्य से जागती है सामाजिक चेतना

 

 

 

 

 

You Missed