प्रमोद मिश्रा
बलौदाबाजार, 25 अगस्त 2025

जिले के होनहार बच्चों ने नेपाल में तिरंगा लहराते हुए जिले का नाम रोशन किया है। पोखरा में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित इंडो-नेपाल सब-जूनियर/मिनी अंतरराष्ट्रीय रिबाउंडर बाल चैंपियनशिप 2025 में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
डीडब्ल्यूपीएस स्कूल से अंडर-11 वर्ग में धरूण तिवारी, अथर्व दत्त पाठक, प्रांजल जांगड़े, श्रीवांश आर्य, शेख नोमान, अक्षय मंधान और अमन बघेल ने हिस्सा लिया। वहीं अंडर-14 वर्ग में पीयूष कुमार पटेल, अमन शर्मा, पार्थ सिंह बैस, नमन धांग, अक्षत साहू, कान्हा दवानी, वेदांश सिंह और तन्मय साहू ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
कोच एवं राष्ट्रीय प्रतिनिधि खेल शिक्षक दिलीप कुमार और प्रबंधक पियूष कुमार के नेतृत्व में भारतीय टीम ने नेपाल और श्रीलंका की टीमों से मुकाबला किया। परिणामस्वरूप अंडर-11 टीम ने प्रथम स्थान और अंडर-14 टीम ने द्वितीय स्थान हासिल कर भारत का मान बढ़ाया।
देश लौटने पर भाटापारा में खिलाड़ियों और कोच का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। नगरवासियों और परिजनों ने बच्चों की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। कोच दिलीप कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर गर्व जताते हुए अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
👉 यह उपलब्धि बलौदाबाजार के लिए गर्व का क्षण है, जिसने साबित किया कि जिले के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी दमदार पहचान बना सकते है





