4 Sep 2026, Fri
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNUDEO SAI के जापान प्रवास का पांचवां दिन…DEPUTY CM ARUN SAO देंगे कांकेर को बड़ी सौगात…BJP महिला मोर्चा, SC मोर्चा और BJYM के प्रदेश अध्यक्ष करेंगे पदभार ग्रहण…प्रदेश के कई हिस्सों में आज भारी बारिश…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 अगस्त 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जापान प्रवास का आज पांचवां दिन है । आज भी सीएम कई उद्योगपतियों से मुलाकात करने वाले हैं । जानकारी के मुताबिक सीएम लगातार उद्योगपतियों से मिलकर छत्तीसगढ़ में निवेश करने के लिए बातचीत कर रहे हैं ।

 

 

डिप्टी CM अरुण साव का कांकेर प्रवास

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज कांकेर जिले के प्रवास पर रहेंगे, जहां बहुत से विकास कार्यों की सौगात बस्तरवासियों को देंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर विकासखंड के कोरर में लाइब्रेरी का शुभारंभ करेंगे । उसके बाद ग्राम हाटकोंदल में विकास कार्यों की सौगात देंगे । कांकेर में नालंदा परिसर का भूमिपूजन भी डिप्टी CM करेंगे ।

बीजेपी पदाधिकारी करेंगे पदभार ग्रहण

बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी, बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सनम जांगड़े और भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरीहा आज पदभार ग्रहण करेंगे । इसको लेकर बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बड़ा कार्यक्रम रखा गया है ।

आज का मौसम

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज जमकर बारिश होगी। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर, दुर्ग और बिलासपुर संभाग में आज बारिश का तांडव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के उत्तरी हिस्सों में अगले चार दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले में बारिश होने की संभावना जताई है।

पढ़ें   36 साल की सेवाओं के बाद अपर संचालक जे.एल. दरियो को गरिमामय विदाई: जनसंपर्क विभाग में समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहे जवाहर लाल दरियो

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed