5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI और DEPUTY CM VIJAY SHARMA नई दिल्ली प्रवास पर…CGPCC चीफ दीपक बैज की प्रेस वार्ता…BJP महिला मोर्चा का कांग्रेस कार्यालय घेराव…प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा एक साथ आज नई दिल्ली के प्रवास पर हैं । नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात होगी और नक्सल विरोधी अभियान की जानकारी दोनों बड़े नेता देंगे । मानसून में बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ़ चलाए जा रहे अभियान की जानकारी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अमित शाह को देंगे । आपको बताते चलें कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पहले ही कह दिया है कि बरसात में भी नक्सली चैन से सो नहीं पाएंगे । ऐसे में बस्तर में बारिश के बीच भी नक्सल ऑपरेशन जारी है । जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का नई दिल्ली प्रवास एक दिन का है ।

 

 

PCC चीफ की प्रेसवार्ता

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे । जानकारी के मुताबिक बस्तर में बाढ़ के बाद के मौजूदा हालात को लेकर दीपक बैज की यह प्रेसवार्ता है । दीपक बैज ने बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है और लगातार सरकार पर अनदेखी का आरोप लगाया है ।

BJYM के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा की प्रेसवार्ता

भारतीय जनता युवा के मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार आज प्रेसवार्ता लेंगे । जानकारी के मुताबिक बिहार में कांग्रेस और राजद के खुले मंच से पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी मां पर किए गए अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करेगी ।

भाजपा की महिला मोर्चा आज घेरेगी कांग्रेस कार्यालय

पढ़ें   नन्हे जलपरियों और जलकुमारों का धमाका: एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्लास वर्ल्ड स्कूल में ‘पूल पार्टी’ की धूम

भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता आज मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय का घेराव करेंगी । कांग्रेस द्वारा बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के लिए अपशब्दों के प्रयोग करने के खिलाफ रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । इसकी शुरुआत बीटीआई मैदान में आमसभा के साथ होगी और इस सभा के बाद राजीव भवन घेराव के लिए बीजेपी महिला मोर्चा की सदस्या कूंच करेंगी ।

आज का मौसम

मौसम विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है उनमें सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिले शामिल हैं। बता दें की पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कहीं-कहीं शाम के समय अचानक मौसम बदला और तेज़ बारिश हुई।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed