प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 09 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (PHQC25) के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 (रविवार) को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक होगा। यह परीक्षा कुल 2 घंटे 15 मिनट की होगी और 100 अंकों की होगी। खास बात यह है कि इसमें माइनस मार्किंग नहीं होगी।
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
यह लिखित परीक्षा प्रदेश के पांच संभागीय मुख्यालय — रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में आयोजित होगी।
भर्ती प्रक्रिया का विज्ञापन 4 अक्टूबर 2023 को जारी किया गया था। इसके तहत पहले चरण की दस्तावेज जांच, शारीरिक नापजोख और शारीरिक दक्षता परीक्षा अक्टूबर 2023 में करवाई जा चुकी है।
- फोटोयुक्त प्रवेश पत्र
- फोटोयुक्त पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र / आधार कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस / पासपोर्ट / पेन कार्ड में से कोई एक मूल प्रति)
- काला या नीला बाल पॉइंट पेन
- परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 2 घंटे पहले पहुंचना होगा।
- प्रवेश द्वार पर फ्रिस्किंग (शारीरिक जांच) की जाएगी।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, इयरफोन, बैग, बेल्ट, टोपी, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और पर्ची जैसी चीजें ले जाना सख्त मना रहेगा।
- नकल या अनुचित साधनों के इस्तेमाल पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- परीक्षा शुरू होने के आधा घंटा पहले और खत्म होने के आधा घंटा पहले तक प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।





