8 Mar 2026, Sun
Breaking

विश्व पर्यटन दिवस 2025: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस” का उद्घाटन, टूरिज्म विकास को नई दिशा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 सितंबर 2025: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए “सेंट्रल इंडिया कनेक्ट मार्केट प्लेस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की नई वेबसाइट का लोकार्पण भी किया।

हॉस्पिटैलिटी पार्टनर माइरा रिसॉर्ट कन्वेंशन सेंटर रायपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा, विभाग सचिव डॉ. रोहित यादव, प्रबंध संचालक विवेक आचार्य, ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जसप्रीत भाटिया और टूरिज्म इंडिया एलायंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीप भगत सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए दो महत्वपूर्ण समझौते किए गए। पहला समझौता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड और आईआरसीटीसी के बीच मुख्यमंत्री जन पर्यटन योजना के तहत टूर प्रारंभ करने हेतु हुआ, जबकि दूसरा समझौता फिक्की और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के बीच राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय रोड शो और छत्तीसगढ़ ट्रैवल मार्ट आयोजन के लिए किया गया।

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्टेकहोल्डर्स को सम्मानित किया। इस वर्ष 10 पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें सर्वश्रेष्ठ होटल, टूर ऑपरेटर, जिला टूरिज्म प्रमोशन, पर्यटन स्टार्टअप, रिसॉर्ट, एयरपोर्ट पर्यटन केंद्र, होमस्टे, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर, इको टूरिज्म साइट और एडवेंचर टूरिज्म शामिल हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देना, नेटवर्किंग प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध कराना और छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना बताया गया। बिजनेस टू बिजनेस मार्केटप्लेस और नेटवर्किंग सत्र में विभिन्न राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने अपने प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किए।

पढ़ें   मुख्यमंत्री से सतनामी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात : CM बोले : "सतनामी समाज है गुरू बाबा घासीदास के दिखाए रास्ते पर चलने वाला शांतिप्रिय समाज", बलौदाबाजार घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी"

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा ने आगामी योजनाओं और रोडमैप की जानकारी साझा की, जबकि ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष जसप्रीत भाटिया ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का समापन प्रबंध संचालक विवेक आचार्य ने किया। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

यह आयोजन न केवल छत्तीसगढ़ के पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने का कार्य करेगा, बल्कि राज्य को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन के नए मानचित्र पर स्थापित करने में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed