8 Mar 2026, Sun
Breaking

रायपुर में बागेश्वर धाम का दिव्य दरबार: 3 अक्टूबर को पहुंचेंगे धीरेंद्र शास्त्री, 4 से 8 अक्टूबर तक गुढ़ियारी में श्री हनुमंत कथा, लाखों भक्तों संग सीएम साय समेत वीआईपी करेंगे रसपान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 सितंबर 2025

राजधानी रायपुर एक बार फिर भक्ति और अध्यात्म से सराबोर होने जा रही है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 4 से 8 अक्टूबर तक गुढिय़ारी के अवधपुरी मैदान (दही हांडी उत्सव स्थल) में श्री हनुमंत कथा करेंगे। 3 अक्टूबर की शाम वे रायपुर पहुंचेंगे। विवेकानंद एयरपोर्ट पर उनका स्वागत युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) और स्व. पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भारत माता चौक से नगर भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचेंगे, जहां फूलों की वर्षा के बीच भक्तों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।

सुबह दिव्य दरबार, दोपहर से कथा प्रसारण

कथा आयोजन समिति ने बताया कि शास्त्री जी किसी भी दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच दिव्य दरबार लगाएंगे। कथा का सीधा प्रसारण संस्कार टीवी सहित बसंत अग्रवाल के ऑफिशियल इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब चैनलों पर दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक किया जाएगा।

मुख्यमंत्री समेत कई वीआईपी होंगे शामिल

इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह व उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्रिमंडल के सहयोगी, रायपुर के विधायक, नगर निगम की महापौर मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौर सहित अनेक गणमान्य अतिथि कथा का रसपान करेंगे।

व्यवस्था में जुटे सामाजिक व धार्मिक संगठन

कथा स्थल की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों ने सेवादारी की जिम्मेदारी ली है। भक्तों की सुविधा के लिए विशाल पंडाल, जगह-जगह एलईडी स्क्रीन, पार्किंग स्थल और नि:शुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था की गई है। बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए 200 ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे।

पढ़ें   पंडित बंशराज तिवारी जी की जयंती : चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल, बलौदाबाजार में किया गया निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में मरीजों ने कराया इलाज

यातायात व भोजन की होगी विशेष व्यवस्था

चंदन – बसंत अग्रवाल ने भक्तों से अपील की है कि वे फोर व्हीलर की बजाय बाइक से आएं, ताकि जाम की स्थिति न बने। पार्किंग की अलग व्यवस्था पत्रकारों के लिए भी की गई है। बाहर से आने वाले भक्तों के लिए सुबह 10 बजे और रात 9 बजे भंडारा होगा। कथा के बाद प्रसादी भी वितरित की जाएगी।

रायपुर सहित पड़ोसी राज्यों में उत्साह

इस कथा को लेकर रायपुर ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ और पड़ोसी राज्यों मध्यप्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र में भी भक्तों में जबरदस्त उत्साह है। लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए प्रशासन और यातायात पुलिस पूरी तैयारी में है।

👉 रायपुर की पावनधरा एक बार फिर भक्ति रस से सराबोर होने जा रही है, जहां भक्तजन पूज्य पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की वाणी और कथा का रसपान करेंगे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed