8 Mar 2026, Sun

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रहेंगे रायपुर में…DEPUTY CM अरुण साव देंगे रायपुर को बड़ी सौगात…कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन होंगे शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल…PCC चीफ की प्रेसवार्ता…बारिश को लेकर कई जिलों में अलर्ट…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 29 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में अपने निवास में ही रहेंगे । अपने निवास में सीएम कई लोगों से मुलाकात करेंगे ।आपको बताते चलें कि कल यानि 30 सितंबर को कैबिनेट की बैठक मंत्रालय में होगी, जिसमें नए मुख्य सचिव को पदभार दिया जाएगा और पुराने सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी ।

उपमुख्यमंत्री देंगे बड़ी सौगात

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर में 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास करेंगे। रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2, हीरापुर चौक (गनपत चौक) पर दोपहर एक बजे शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन ओव्हरपास बनाए जाएंगे। जरवाय मार्ग में बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए, हीरापुर चौक में 49 करोड़ 40 लाख दस हजार रुपए तथा सरोरा चौक पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से तीन वृहद पुलों का निर्माण किया जाएगा। इन तीनों चौकों से रोजाना आना-जाना करने वाली बड़ी आबादी को इनसे बड़ी राहत मिलेगी।

 

वाणिज्य, उद्योग मंत्री शिक्षक सम्मान समारोह में होंगे शामिल

राज्य के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) मंत्री  लखनलाल देवांगन सोमवार आज अपरान्ह 3 बजे कोरबा स्थित कलेक्टोरेट सभागार में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे। तत्पश्चात् शाम 4 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर शाम 7 बजे राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

PCC चीफ की प्रेसवार्ता

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करेंगे । यह प्रेसवार्ता सुबह 11:30 बजे राजीव भवन में रखी गई है ।

पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरूण साव 10 जनवरी को बिलासपुर और मुंगेली में प्रधानमंत्री जनमन शिविर एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

आज का मौसम

मौसम विभाग ने रायपुर, बलौदाबाजार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, रायगढ़, सारंगढ़, बिलाईगढ़, बस्तर, कोंडागांव और कांकेर में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गरज-चमक की भी आशंका जताई है। वहीं मौसम विभाग की तरफ से बताया गया कि, आज कोरबा, रायगढ़ और बलरामपुर जिले के लोगों को बारिश से राहत मिलेगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed