प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 10 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के साय कैबिनेट की आज यानी शुक्रवार को एक अहम बैठक होने जा रही है। साय कैबिनेट की यह अहम बैठक नवा रायपुर में स्थित महानदी भवन मंत्रालय में 11.30 बजे से आयोजित होगी। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम विष्णुदेव साय करेंगे। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करने के बाद फैसले लिए जाएंगे। बैठक के बाद सीएम विष्णुदेव साय शाम 5 बजे तक विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे ।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज मंत्रालय की बैठक में शामिल होंगे । इससे पहले हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कार्यक्रम में भाग लेंगे । कैबिनेट बैठक के बाद साव बलौदाबाजार जिले के सिमगा थाना में सिटी सर्विलांस का उद्घाटन करेंगे । इसके बाद भाटापारा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । रात के अपने नवा रायपुर स्थित निवास लौट आएंगे ।
PCC के सह प्रभारी विजय जांगिड़ का दौरा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी विजय जांगिड़ आज रायपुर आयेंगे । इसके बाद बलौदाबाजार जिले के सिमगा में वोट चोर गद्दी छोड़ प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे । इसके बाद बिलासपुर जिले के तिफरा में वोट चोर गद्दी छोड़ कार्यक्रम में भाग लेंगे ।
आज का मौसम
मौसम विभाग ने प्रदेश की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, सक्ती, बलौदाबाजार, मुंगेली समेत 30 जिलों में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवा के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार मानसून छत्तीसगढ़ में सामान्य से अधिक सक्रिय है, जिसके कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। सरगुजा जिले में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है जिससे सड़क यातायात प्रभावित हो सकता है।





