मुंबई, 13 अक्टूबर 2025। प्यार और देसी ढोल का जबरदस्त कॉम्बिनेशन लेकर आ गया है “गोडे गोडे चा 2” का अगला म्यूज़िकल धमाका — “बिल्लो जी”। एमी विर्क और गुरजैज़ की जोड़ी ने इस रोमांटिक-भांगड़ा ट्रैक को अपनी आवाज़ दी है, जो रिलीज़ के साथ ही म्यूज़िक चार्ट्स पर छा गया है।

कप्तान के चुलबुले बोल और एन वी के एनर्जेटिक बीट्स के साथ “बिल्लो जी” एक ऐसा पंजाबी रोमांस पेश करता है जो प्यार को डांस फ्लोर पर ले आता है। यह गाना दिखाता है कि अपने प्यार को इम्प्रेस करने के लिए लड़के कितनी मस्ती, जोश और दिल से कोशिश करते हैं। रंगीन विजुअल्स, शरारती मूड और देसी ठुमकों के साथ यह गाना इस सीज़न का सबसे बड़ा लव एंथम बनकर उभरा है।
गाने को लेकर एमी विर्क ने कहा, “बिल्लो जी एक फुल-ऑन पंजाबी वाइब है — रोमांटिक, एनर्जेटिक और मस्ती से भरपूर। यह ट्रैक सुनते ही हर कोई डांस करने पर मजबूर हो जाएगा। मुझे यकीन है यह हर लड़के का फेवरेट लव एंथम बनेगा।”
फिल्म के निर्देशक विजय कुमार अरोड़ा ने कहा, “इस गाने में हमने पंजाबी रोमांस की चुलबुली और भव्य झलक पेश की है। यह फिल्म का वह पल है जहाँ एनर्जी अपने शिखर पर है — दर्शक इस जादू को महसूस करेंगे।”
‘गोडे गोडे चा 2’ नेशनल अवॉर्ड विजेता ब्लॉकबस्टर ‘गोडे गोडे चा’ की परंपरा को आगे बढ़ाती है, जिसमें जेंडर को-एग्ज़िस्टेंस पर एक ताज़ा और मनोरंजक नजर डाली गई है।
ज़ी म्यूज़िक द्वारा जारी एल्बम को दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। अपनी झूमाने वाली रिदम और प्यार के रंगीन जश्न के साथ “बिल्लो जी” इस साल की सबसे चर्चित म्यूज़िकल रिलीज़ बन गई है।
🎬 ‘गोडे गोडे चा 2’, जिसे ज़ी स्टूडियोज़ और वीएच एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है, 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म मनोरंजन, म्यूज़िक और इमोशन का एक ऐसा संगम पेश करेगी जो दर्शकों के दिलों में लंबे समय तक गूंजेगा।



