5 Sep 2026, Sat
Breaking

बलौदाबाजार जिले में अपराधियों पर लगाम जरूरी : लगातार तीन हत्याओं से थर्राया जिला, युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से फैली सनसनी

प्रमोद मिश्रा

बलौदाबाजर, 26 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक बार फिर से क्राइम का ग्राफ बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है । दरअसल, बीते दिन ही दो हत्याओं की खबर सामने आई, तो वहीं एक युवती को अर्धनग्न अवस्था में जली लाश मिली है ।

 

 

लगातार तीन घटनाओं ने खड़े लिए सवाल

पहली घटना पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम जर्वे की है, जहां एक व्यक्ति जिसका नाम कैलाश वर्मा था, उसको घर से घसीटकर गांव के चौराहे पर लाकर उसके हाथ पैर बांधकर लात, मुक्के, लाठी एवं लोहे की राड से बेरहमी से मारा गया। पुलिस को सूचना मिलने पर उसे छुड़ाकर हॉस्पिटल रिफर किया गया। परंतु इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। जिस अपराध में पलारी पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर हत्या के अपराध में जेल भेजा है।

वहीं दूसरी घटना भी पलारी थाना के ही ग्राम वाटगन की है, जहां देर रात अमृत मिरी नामक व्यक्ति को घर में घुस कर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया गया है। जब वह अकेला घर पर था और उसके बीवी बच्चे पास के गांव में कार्यक्रम देखने गए थे। इस मामले पर पुलिस और फॉरेन्सिक की टीम जाँच में जुटी है और हत्यारों एवं हत्या के कारण पता लगाने की कोशिश कर रही है।

युवती की अर्धनग्न अवस्था में मिली लाश

तीसरा मामला कोतवाली थाना के ग्राम चारोटी का है, जहाँ एक युवती की अर्धनग्न अवस्था में जली हुई लाश मिली है। युवती का नाम तेजस्वी पटेल है जो अपने पिता के साथ गांव में रहती थी। लाश पास के खेत में लगे पैरावट में मिली है। युवती के शरीर पर चोट के निशान है और हाथ बांधे हुए हैं, जिससे उसकी हत्या होना प्रतीत होता है।

पढ़ें   पंजाब से आकर छत्तीसगढ़ में बना ठिकाना: स्लीपर सेल सदस्य होने के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल खंगाल रही पुलिस

इस मामले में भी पुलिस जाँच कर रही है, अभी तक आरोपी गिरफ्त से बाहर है। अब देखना यह है की आरोपी कब तक पकडे जाते हैं।

जिले में शराब तस्करों पर ही कार्रवाई ज्यादा देखने को मिलती है, ऐसे में सवाल खड़े होता है कि क्या जिले के अपराधियों को कानून का भय नहीं है?

Share

 

 

 

 

 

You Missed