21 Jul 2026, Tue
Breaking

रायपुर के VIP चौक में छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति ने किया खंडित , CM बोले : “दोषी कोई भी हो, बख्शा नहीं जाएगा…”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 26 अक्टूबर 2025

रायपुर के वीआईपी चौक में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को एक अज्ञात व्यक्ति ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार, शख्स ने दीवार में लगी इस मूर्ति को जबरन निकालने की कोशिश की, जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।

 

 

घटना के बाद क्षेत्र में माहौल संवेदनशील बना हुआ है। फिलहाल पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर अज्ञात आरोपी की पहचान में जुटी है ।

CM बोले : “दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा…”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस विषय पर मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए कहा कि दोषी कोई भी हो, किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अवैध निर्माण, सार्वजनिक शराब सेवन और लाइसेंस उल्लंघन पर नहीं होगी जेल, आगामी मानसून सत्र मे जन विश्वास विधेयक से बदलेंगे कई कानून, सिर्फ जुर्माना लगेगा