कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत खैरा के पांहदा में नव-निर्मित आंगनबाड़ी भवन का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में विधायक संदीप साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अंजली विमल साहू ने की।
कार्यक्रम के दौरान जनपद सदस्य उषा रामाधार साहू, ग्राम सचिव क्रांति कुमार साहू, सरपंच हीरा प्रकाश मिरि, पूर्व सरपंच अमृत रमैया यादव, उपसरपंच मनहरण लाल पैकरा सहित बड़ी संख्या में पंच, प्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम सचिव क्रांति कुमार साहू ने बताया कि यह भवन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में स्वीकृत हुआ था। ₹8 लाख 40 हजार की लागत से निर्मित भवन में एक किचन, एक मुख्य कक्ष, एक अतिरिक्त हॉल और सीमांकित परिसर बनाया गया है।
मुख्य अतिथि विधायक संदीप साहू ने भवन निर्माण की प्रशंसा करते हुए कहा —
“सीमित राशि में इतना सुंदर और उपयोगी भवन तैयार करना वाकई प्रशंसनीय है। यह ग्राम विकास की मिसाल है।”
उन्होंने ग्राम सचिव और पूर्व सरपंच को बधाई देते हुए गांव के लिए ₹5 से ₹6 लाख की सहायता राशि देने और अपने कार्यकाल में नया पहंदा (नवाडीह) मार्ग को पक्की सड़क के रूप में विकसित करने की घोषणा भी की।
इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए बढ़ते बिजली बिलों का विरोध किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं अंजली विमल साहू ने कहा —
“जिस प्रकार किसी भवन की मजबूती के लिए नींव जरूरी होती है, उसी तरह आंगनबाड़ी बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखती है। बच्चे ही हमारे आने वाले कल की पहचान हैं।”
उन्होंने ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि “भविष्य में भी हम सभी मिलकर विकास के ऐसे कार्य करते रहेंगे।”
कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से मुख्य अतिथि और अतिथियों का स्वागत किया।
आभार प्रदर्शन पूर्व सरपंच प्रतिनिधि द्वारा किया गया।
पूरे आयोजन में ग्रामवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कार्यक्रम की उत्कृष्ट व्यवस्था सरपंच हीरा प्रकाश मिरि, उपसरपंच मनहरण लाल पैकरा, सचिव क्रांति कुमार साहू और सभी पंचगणों के सहयोग से की गई।
गांव के पंचगण — डिगेश्वरी धीवर, मीना धीवर, दरसमती पैकरा, योगेंद्र साहू, गायत्री चेलक, बसंती कोसले, दिनेश पैकरा, रजनी बाई, प्रेमलाल निर्मलकर, शिवकुमार पैकरा, रुक्मणी पैकरा, पार्वती पैकरा, मोतीराम पाडे सहित अनेक ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में सुवा बालिका ग्रुप, राउत नाचा ग्रुप, ग्राम संगठन लेखपाल पालेलेश्वरी ध्रुव, महानदी क्रिकेट ग्रुप युवा, और सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।





