मुंबई | 30 अक्टूबर 2025
महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर देशभर में जागरूकता फैलाने वाली एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस ने एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। कंपनी की सामाजिक पहल ‘Thanks-A-Dot’ ने गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स® में जगह बनाई है। इस मौके पर 1,191 ‘Hug of Life’ हॉट वॉटर बैग्स से बना विशाल मोज़ेक तैयार किया गया, जिस पर लिखा था — “Take a Breast Self-Exam with Thanks-A-Dot.”

यह रिकॉर्ड महिलाओं में स्तन स्व-परीक्षण और शुरुआती जांच के महत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया, ताकि भारत में स्तन कैंसर को लेकर झिझक और चुप्पी की दीवार टूटे और हर घर में स्वास्थ्य पर खुलकर बात हो सके।
इस ऐतिहासिक अवसर पर एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के एमडी एवं सीईओ अमित झिंगरन, अभिनेत्री और स्तन कैंसर सर्वाइवर महिमा चौधरी, कंपनी के चीफ ब्रांड एवं कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन हेड रवींद्र शर्मा और गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स® के आधिकारिक निर्णायक स्वप्निल डांगरिकर समेत कई विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के अनुसार, भारत में हर चार में से एक महिला स्तन कैंसर से प्रभावित है। चिंताजनक तथ्य यह है कि 60% से ज्यादा मामलों का पता तब चलता है जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है। जबकि समय रहते जांच हो जाए तो 90% तक मरीज पूरी तरह ठीक हो सकते हैं।
ऐसे में एसबीआई लाइफ की ‘Thanks-A-Dot’ पहल 2019 से महिलाओं को जागरूक कर रही है कि वे स्तन स्वास्थ्य पर खुलकर बात करें और नियमित स्व-परीक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
2023 में कंपनी ने ‘Hug of Life’ नामक दुनिया का पहला ऐसा हॉट वॉटर बैग लॉन्च किया, जिसमें 3D गांठें हैं — ताकि महिलाएं सुरक्षित तरीके से स्तन स्व-परीक्षण करना सीख सकें। इन्हीं बैग्स से बने विशाल मोज़ेक ने गिनीज़ रिकॉर्ड बनाया, जो आत्म-देखभाल और सशक्तिकरण का प्रतीक बन गया।
एसबीआई लाइफ के चीफ ब्रांड और सीएसआर हेड रवींद्र शर्मा ने कहा,
“महिलाएं परिवारों की रीढ़ होती हैं, लेकिन अक्सर खुद की सेहत को पीछे रख देती हैं। ‘Thanks-A-Dot’ के जरिए हम स्व-देखभाल को घर की बातचीत का हिस्सा बनाना चाहते हैं। गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स® हासिल करना सिर्फ सम्मान नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए प्रेरणा है कि वे आत्म-देखभाल को अपनी प्राथमिकता बनाएं।”
अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा,
“मैं खुद स्तन कैंसर से गुजर चुकी हूं, इसलिए जानती हूं कि शुरुआती पहचान कितनी जरूरी है। एसबीआई लाइफ की यह पहल महिलाओं को सीखने, कदम उठाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम है।”
एसबीआई लाइफ की यह पहल उसके मूल सिद्धांत “अपने लिए, अपनों के लिए” को और मजबूती देती है। नवाचार और संवेदना के साथ कंपनी का लक्ष्य है कि स्तन स्व-परीक्षण झिझक नहीं, बल्कि आदत बने, ताकि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को अपनी वित्तीय सुरक्षा जितनी ही अहमियत दें।





