7 Mar 2026, Sat

राष्ट्रीय एकता दिवस पर साय सरकार का बड़ा ऐलान: छत्तीसगढ़ के पांचों संभाग मुख्यालयों में लगेगी सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा, डिप्टी सीएम अरुण साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025


राष्ट्रीय एकता दिवस और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक घोषणा की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने राजधानी रायपुर में आयोजित “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि प्रदेश के पांचों संभागीय मुख्यालयों — रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, अंबिकापुर और जगदलपुर में सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा —

“लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दृढ़ संकल्प के साथ 562 रियासतों को जोड़कर भारत को अखंड बनाया, वह हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत रहेगा। उनकी स्मृति को अमर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के हर संभागीय मुख्यालय में उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।”

घोषणा के तुरंत बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने पांचों नगर निगमों को 50-50 लाख रुपए की राशि (कुल 2.50 करोड़) स्वीकृत की है। इस राशि का उपयोग प्रतिमा स्थापना और सौंदर्यीकरण कार्य के लिए किया जाएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने रन फॉर यूनिटी में भाग लेकर एकता, अखंडता और राष्ट्रीय समरसता का संदेश दिया। साव ने कहा कि —

“साय सरकार लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर एक मजबूत और एकजुट छत्तीसगढ़ का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है।”

इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, स्कूली बच्चे और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” का नारा गूंजता रहा।

🚩 साय सरकार की एकता को समर्पित पहल — छत्तीसगढ़ के हर संभाग में गूंजेगा लौह पुरुष सरदार पटेल का प्रेरक संदेश

पढ़ें   जिम्मेदार कौन? : खंडहर में तब्दील हो रहा ग्राम पंचायत डाभा का गौठान, प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना पर फिर रहा पानी

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.