7 Jun 2026, Sun
Breaking

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 14 जांबाज पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित : शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे को मिलेगा मरणोपरांत ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 01 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के 14 वीर पुलिसकर्मियों को ‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन पुलिसकर्मियों को दिया जाएगा जिन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अदम्य साहस, वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।

 

 

सम्मान समारोह का आयोजन 5 नवंबर को राज्योत्सव स्थल, रायपुर में किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विश्नुदेव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।

‘छत्तीसगढ़ शौर्य पदक’ के प्राप्तकर्ताओं में सबसे पहला नाम शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सुकमा) आकाश राव गिरपुंजे का है, जिन्हें राज्य सरकार ने उनकी वीरता और सर्वोच्च बलिदान को देखते हुए मरणोपरांत यह सम्मान देने का निर्णय लिया है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों की सूची इस प्रकार है –

  • निरीक्षक धरम सिंह तुलावी (बीजापुर)
  • सहायक उप निरीक्षक गोपाल बोड्डू (बीजापुर)
  • शहीद प्रधान आरक्षक (308) बीरेन्द्र कुमार शोरी (नारायणपुर)
  • महिला आरक्षक (1257) निशा कचलाम, बस्तर फाइटर्स (नारायणपुर)
  • आरक्षक (1556) विजय पुनेम (बीजापुर)
  • आरक्षक (295) रामेश्वर ओयामी (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (1286) राजू लाल मरकाम, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (1396) समलू राम सेठिया, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (1224) दुला राम कोवासी, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (224) मोहन लाल करटम (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (1316) संतोष मुरामी, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (1380) मनोज यादव, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)
  • आरक्षक (1232) जामू रामको, बस्तर फाइटर्स (दंतेवाड़ा)

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर यह अलंकरण समारोह उन जवानों के साहस और बलिदान को सम्मानित करेगा, जिन्होंने प्रदेश में शांति और सुरक्षा की स्थापना के लिए अपना जीवन समर्पित किया है।

पढ़ें   बस्तर के दूरदराज गांवों तक पहुंचेगी सड़क: केंद्र सरकार ने RCPLWEA और PMGSY-I योजना की समयसीमा 2027 तक बढ़ाई, विकास को मिलेगी नई गति

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed