8 Mar 2026, Sun

आस्था का अनमोल संगम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रामनामी समाज की भावनात्मक भेंट, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साझा किया प्रेरणादायी पल

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 2 नवंबर 2025
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर आयोजित रजत महोत्सव के मंच पर शनिवार को एक हृदयस्पर्शी क्षण देखने को मिला, जब रामनाम में लीन रामनामी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आत्मीय भेंट की। इस भावनात्मक पल का वीडियो अब पूरे देश में तेजी से वायरल हो रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स (X) अकाउंट पर इस दृश्य को साझा करते हुए इसे “आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत प्रेरणादायी क्षण” बताया। उन्होंने कहा कि यह मुलाकात केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी की विनम्रता और भारतीय संस्कृति में गहराई से रचे-बसे भावों का प्रतीक थी।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री के रायपुर आगमन से कुछ घंटे पहले ही मंत्रालय में रामनामी समाज के प्रतिनिधियों से उनकी मुलाकात हुई थी। उन्होंने प्रधानमंत्री से मिलने की अपनी गहरी इच्छा व्यक्त की थी। इस भावना को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।

रजत महोत्सव के दौरान जब ये श्रद्धालु प्रधानमंत्री मोदी से मिले, तो उन्होंने प्रेमपूर्वक उन्हें अपने पारंपरिक मोर मुकुट से अलंकृत करने का निवेदन किया। प्रधानमंत्री ने अत्यंत सहजता और स्नेह के साथ इसे स्वीकार किया। यह दृश्य न केवल वहां उपस्थित लोगों के लिए, बल्कि समूचे देश के लिए एक प्रेरणास्रोत बन गया।

मुख्यमंत्री ने कहा — “रामनाम ही जिनका धर्म, रामभक्ति ही जिनका कर्म — ऐसे रामनामी समाज के सदस्यों के तन पर अंकित ‘राम’ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि समर्पण, तपस्या और अटूट आस्था का प्रतीक है। उनका जीवन प्रभु श्रीराम के चरणों में अर्पित एक साधना है।”

साय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस आत्मीयता में भक्ति और कर्म का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यह दृश्य इस सत्य को पुष्ट करता है कि रामभक्ति केवल पूजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक साधना है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आचरण और जीवन मूल्यों से सार्थक किया है।

पढ़ें   CG में आज से पांच दिनों तक बरसेंगे बादल : IMD ने जारी किया अलर्ट, बस्तर में होगी भारी बारिश

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed