8 Mar 2026, Sun

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ : सूरजपुर में सामूहिक स्वर में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ गूंजा, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े बोलीं : “राष्ट्रभावना का अद्वितीय उत्सव”

सूरजपुर, 07 नवंबर 2025

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई दिल्ली से राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने पर वर्षभर चलने वाले समारोह के शुभारंभ के अवसर पर पूरे देश में उल्लासपूर्ण माहौल रहा। इसी कड़ी में जिला सूरजपुर में संयुक्त जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा “वंदे मातरम्” आधारित स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी किए जाने का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएँ एवं जनप्रतिनिधि सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गान में शामिल हुए।

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने अपने संबोधन में कहा कि वंदे मातरम् केवल राष्ट्रीय गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता सेनानियों व राष्ट्रनिर्माताओं की पीढ़ियों को प्रेरित करने वाली अमर कृति है। यह गीत भारतीय अस्मिता, एकता और त्याग की भावना का अनन्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर को मनाना सभी भारतीयों के लिए मातृभूमि के प्रति समर्पण, शक्ति और संस्कारों का संदेश पुनः स्मरण कराता है। मंत्री राजवाड़े ने कहा कि ऐसी ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और भावी पीढ़ियों में राष्ट्रभक्ति का संचार समय की मांग है।

इस अवसर पर प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व गृहमंत्री एवं वन विकास निगम के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा, रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर एस. जयवर्धन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले तथा अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   हसदेव अरण्य मामले में जनता की जीत : विधानसभा में हसदेव को बचाने का संकल्प पारित, केंद्र सरकार से अरण्य में आवंटित कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग

 

 

 

 

 

You Missed