5 Sep 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम आज…CM विष्णुदेव साय का बेमेतरा जिला प्रवास… DEPUTY CM अरुण साव रहेंगे बिलासपुर जिले के दौरे पर…कांग्रेस की जांच समिति करेगी दुर्ग में नसबंदी के बाद मौत की जांच…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर 12 बजे से मंत्रालय में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी । बैठक में सभी कैबिनेट मंत्री मौजूद रहेंगे । प्रदेश में धान खरीदी के साथ कई महत्वपूर्ण विषयों पर कैबिनेट में चर्चा होगी ।

 

 

बिहार विधानसभा का चुनाव परिणाम

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतों की गिनती के लिए राज्य के 38 जिलों में स्थित 46 केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अफसरों ने बताया कि मतगणना के मद्देनजर शुक्रवार को पटना के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

बिहार में 243 सदस्यों वाली विधानसभा के लिए छह और 11 नवंबर को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा, 243 विधानसभा क्षेत्रों में मतगणना की पूरी व्यवस्था की जा चुकी है। मतगणना 243 रिटर्निंग अफसरों की देखरेख में, उनके साथ तैनात 243 पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में और उम्मीदवारों अथवा उनके एजेंटों की मौजूदगी में कराई जाएगी।” चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, सबसे पहले डाक मतपत्रों की गणना होगी जबकि ईवीएम की गिनती सुबह 8.30 बजे शुरू जाएगी।

सीएम का आज का कार्यक्रम

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बेमेतरा जिले के कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 11 बजे छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक में शामिल होंगे, जो मंत्रालय में होगी । इसके बाद दोपहर 12 बजे से कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहेंगे । इस बैठक के बाद जिला बेमेतरा के लिए उड़ान भरेंगे । बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मेलन में शामिल होंगे । इस कार्यक्रम के बाद रायपुर लौट आएंगे ।

पढ़ें   Govardhan Puja 2025: आज बांके बिहारी कृष्ण और राधा रानी की पूजा, करें कृष्ण चालीसा का पाठ, प्राप्त होगी सभी मनोकामनाएँ

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बिलासपुर जिला प्रवास

उपमुख्यमंत्री अरुण साव कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के बाद बिलासपुर रवाना होंगे । बिलासपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 7 बजे स्वदेशी मेला का शुभारंभ करेंगे । आज रात्रि बिलासपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे ।

कांग्रेस ने बनाई जांच समिति

दुर्ग में नसबंदी के बाद हुए दो महिलाओं की मौत का आरोप लगाते हुए कांग्रेस ने एक जांच समिति बनाई है । इस समिति में विधायक अनिला भेड़िया को संयोजक बनाया गया है साथ ही पूर्व विधायक अरुण वोरा, विधायक संगीता सिंहा, हर्षिता बघेल और पूर्व विधायक छन्नी साहू और पूर्व महापौर नीता लोधी को सदस्य बनाया गया है, जो जिला अस्पताल दुर्ग जाएंगी और पीड़ितों के परिवारवालों से मुलाकात कर अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौपेगी ।

आज कई जिलों में चलेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में मौसम में लगातार बदलाव हो रहे हैं। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, सरगुजा, राजनांदगाव, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर कोरिया, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर जिले में शीत लहर चलने की संभावना जताई है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed