10 Mar 2026, Tue
Breaking

आबकारी विभाग की समीक्षा बैठक: 12,500 करोड़ के राजस्व लक्ष्य पर फोकस, अवैध मदिरा कारोबार पर होगी कड़ी कार्रवाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 14 नवंबर 2025 — नवा रायपुर स्थित कार्यालय में आबकारी विभाग की सचिव सह आबकारी आयुक्त आर. शंगीता ने आज विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी जिलों के अधिकारी, उड़नदस्ता, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड और मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सचिव सह आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 12,500 करोड़ रुपए के राजस्व लक्ष्य को हर हाल में प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलावार प्रगति की समीक्षा की और जहां लक्ष्य की प्राप्ति अच्छी है, वहां कार्य को सतत जारी रखने को कहा। वहीं लक्ष्य से पीछे चल रहे जिलों को दुकानवार विश्लेषण कर ठोस कार्य-योजना तैयार कर तत्काल अमल में लाने के निर्देश दिए।

बैठक में उन्होंने मदिरा दुकानों में उपभोक्ता मांग के अनुरूप मदिरा स्कंध का संधारण सुनिश्चित करने, किसी भी दुकान में निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर विक्रय न होने देने और नियम व अनुशासन का कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। सभी दुकानों में मदिरा को नियमानुसार दरों सहित रैकों में प्रदर्शित करने के निर्देश भी दिए, ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शिता मिले।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि मदिरा में किसी प्रकार की मिलावट बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला अधिकारियों को सप्ताह में कम से कम दो दिन आकस्मिक निरीक्षण करने और पाई गई अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। दोषी कर्मचारियों को तुरंत कार्यमुक्त कर ब्लैकलिस्ट करने को कहा गया। दुकानों में कैशलेस भुगतान बढ़ाने के लिए अलग काउंटर स्थापित करने के निर्देश भी मिले।

सचिव सह आयुक्त ने बार, क्लब, होटल और ढाबों की आकस्मिक जांच तेज करने तथा समय पश्चात संचालन या अवैध विक्रय करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध मदिरा निर्माण, परिवहन और तस्करी पर नियंत्रण के लिए आवश्यकता पड़ने पर पुलिस विभाग की मदद लेने को भी कहा गया।

पढ़ें   लॉक डाउन : आज से छत्तीसगढ़ में होटल, क्लब और बार भी ओपन, 18 जिलों में दी गई छूट, प्रदेश में संडे टोटल लॉक, पढ़ें अनलॉक को लेकर जरूरी बातें

अंतरराज्यीय सीमाओं पर स्थित आबकारी चौकियों को अन्य प्रदेशों की अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने और सीसीटीवी की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में विभागीय शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पेंशन और अनुकम्पा नियुक्ति से जुड़े प्रकरणों के संवेदनशील व त्वरित निराकरण पर भी जोर दिया गया। बैठक में विशेष सचिव आबकारी विभाग देवेन्द्र सिंह भारद्वाज सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed