6 Jun 2026, Sat

CG में जेवर चमकाने का झांसा देकर महिला से 3.5 तोला सोना चोरी : ठग कुकर में डालकर फरार, पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 नवंबर 2025

राजधानी में जेवर चमकाने का झांसा देकर ठगी का नया मामला सामने आया है। आरंग के लक्ष्मी विहार कॉलोनी में एक अज्ञात ठग महिला की करीब 3.5 तोला सोने की चार चूड़ियां (मूल्य लगभग ₹1.30 लाख) ले भागा।

 

 

कैसे दिया वारदात को अंजाम
पीड़िता स्नेहलता दुबे के मुताबिक, ठग उनकी घर पर पहुंचा और खुद को जेवर साफ करने वाला बताया। उसने एक कुकर में पानी, हल्दी और केमिकल मिलाकर चूड़ियां चमकाने का दावा किया। महिला ने अपने हाथों की चार चूड़ियां उतारकर कुकर में डाल दीं। जैसे ही वह ढक्कन लेने अंदर गईं, ठग मौके से गायब हो गया। कुछ देर बाद जब कुकर खोला, तो चूड़ियां गायब थीं।

शिकायतकर्ता सूरज शर्मा ने जानकारी दी
सूरज शर्मा, जो हार्डवेयर व्यवसाय से जुड़े हैं, ने बताया कि उनकी मौसी स्नेहलता दुबे ब्राह्मण पारा में रहती हैं और पिछले कुछ दिन से उनके घर रह रही थीं। 17 नवंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे स्नेहलता आंगन में थीं, तभी ठग घर पहुंचा और अपने नए ‘सोना चमकाने’ वाले प्रोडक्ट का दिखावा किया।

पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
घटना के बाद महिला ने आसपास तलाश की, लेकिन आरोपी का कोई पता नहीं चला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास के CCTV फुटेज की जांच शुरू कर दी है, ताकि ठग की पहचान की जा सके।

पुलिस ने जारी की सावधानी की अपील

  • घर आने वाले अज्ञात व्यक्तियों पर भरोसा न करें।
  • जेवर चमकाने या मरम्मत के नाम पर किसी को कीमती सामान न दें।
  • शक होने पर तुरंत पुलिस या डायल 112 पर सूचना दें।
  • किसी भी प्रकार की ठगी की शिकायत नजदीकी थाने या साइबर/धोखाधड़ी शाखा में दर्ज कराएं।
पढ़ें   रायपुर में होली पर हाई अलर्ट: 5 मिनट में मौके पर पहुंचेगी पुलिस, सेंसिटिव इलाकों में ड्रोन से निगरानी; 3 हजार जवान तैनात, ड्रिंक एंड ड्राइव और ट्रिपल सवारी पर सख्त कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि ऐसे गिरोह अक्सर घरों में अकेली महिलाओं को निशाना बनाते हैं, इसलिए सावधानी बेहद जरूरी है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.