8 Mar 2026, Sun
Breaking

अंबिकापुर में वकील से मारपीट का बवाल: प्रधान आरक्षक लाइन अटैच, अधिवक्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों की पैरवी ठुकराई

अंबिकापुर, 18 नवंबर 2025

सरगुजा जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। अधिवक्ता राजेश तिवारी ने प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी के नाम एएसपी को ज्ञापन सौंपा है। घटना के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है और तय किया गया है कि मारपीट में शामिल पुलिसकर्मी, उसके भाई और सहयोगियों की किसी भी अधिवक्ता द्वारा पैरवी नहीं की जाएगी।

क्या है मामला?
अधिवक्ता राजेश तिवारी के मुताबिक गाड़ी मोड़ने की बात को लेकर उनके बेटे और प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप के बीच विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि संतोष कश्यप ने उनके बेटे से हाथापाई कर ली। जब राजेश तिवारी और उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंचे, तो संतोष कश्यप, उसके भाई और अन्य सहयोगियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना में अधिवक्ता तिवारी के पैर में गंभीर चोट आई है।

अधिवक्ताओं में नाराजगी
ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष और अधिवक्ता राजेश तिवारी ने ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। अधिवक्ताओं ने कहा कि जनता की सुरक्षा करने वाले रक्षक ही यदि भक्षक बन जाएं, तो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

SP ने लिया एक्शन
शिकायत के बाद सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल ने तत्काल एक्शन लेते हुए प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप को लाइन अटैच कर दिया है और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

मामले की जांच जारी है और अधिवक्ता समुदाय कार्रवाई के इंतजार में है।

Share
पढ़ें   राजस्थान में खूनी खेल : नूपुर शर्मा के पक्ष में समर्थन करने पर रियाज और गौस ने काटा कन्हैया का गला, हत्या के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सोशल मीडिया में फांसी देने की उठने लगी मांग

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed