मुंबई, 20 नवंबर 2025: ज़ी सिनेमा अपने दर्शकों के लिए एक्शन और सस्पेंस से भरी फिल्म ‘देवा’ लेकर आ रहा है। शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े मुख्य भूमिकाओं में हैं, और फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर शनिवार, 22 नवंबर रात 9 बजे होगा।

रोशन एंड्रयूज़ के निर्देशन में बनी यह एक्शन मिस्ट्री थ्रिलर तेज रफ्तार कहानी, जोरदार एक्शन और गहरी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है। शाहिद कपूर ने अपने किरदार देव के बारे में कहा कि यह कोई साधारण पुलिस वाला नहीं है। देव में गुस्सा और दर्द है, लेकिन न्याय का अपना तरीका भी है।
पूजा हेगड़े ने दिया के किरदार की खासियत बताई, “दिया निर्भय और मजबूत है, जो देव की दुनिया को चुनौती देती है। उसके और देव के बीच का टकराव और अनकही बातों का खेल देखने लायक है।”
निर्देशक रोशन एंड्रयूज़ ने कहा कि फिल्म सिर्फ एक्शन थ्रिलर नहीं है, बल्कि हर फ्रेम और मोमेंट में सच्चाई और तीव्रता दर्शाने की कोशिश की गई है।
‘देवा’ में पुलिस अधिकारी देव की कहानी दिखाई गई है, जो अपने नियम खुद बनाता है। पूजा हेगड़े का दिया निडर पत्रकार के रूप में देव से टकराती है। फिल्म में पुराने राज़ खुलते हैं और रिश्तों, वफ़ादारियों और सच के मायने बदलते हैं।
दर्शकों के लिए यह मौका है शाहिद कपूर के इस जबर्दस्त रूप को देखने का। देखिए ‘देवा’ का टेलीविजन प्रीमियर, शनिवार 22 नवंबर रात 9 बजे, सिर्फ़ ज़ी सिनेमा पर।





