4 Sep 2026, Fri
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय नई दिल्ली में ‘इन्वेस्टर्स कनेक्ट’ में होंगे शामिल…DEPUTY CM अरुण साव बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर…PCC चीफ दीपक बैज कवर्धा, बेमेतरा और बलौदाबाजार जिले का करेंगे दौरा…देश में मौसम को लेकर बाद अपडेट…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 नवंबर 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिनों के दिल्ली प्रवास पर हैं । अपने प्रवास के पहले दिन सीएम ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा से मुलाकात की साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से भी भेंट की है । अपने नई दिल्ली के प्रवास के दूसरे दिन आज नई दिल्ली के होटल ललित में इन्वेस्टर्स कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल होंगे । आज रात में सीएम रायपुर लौट आएंगे ।

 

 

उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर और मुंगेली जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रतनपुर पहुंचकर मां महामाया के दर्शन करेंगे । उसके बाद कोटा में कार्यक्रम में शामिल होंगे । अरुण साव मुंगेली पहुंचकर कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद व्यापार मेला का शुभारंभ करेंगे । अरुण साव रात में नवा रायपुर अपने शासकीय निवास लौट आएंगे ।

दीपक बैज आज कवर्धा और बलौदाबाजार जिले में

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज आज कवर्धा और बलौदाबाजार जिले के प्रवास पर रहेंगे । दीपक बैज कवर्धा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 16 में SIR को लेकर मतदाताओं से डोर टू डोर मुलाकात करेंगे । कवर्धा से रवाना होकर ग्राम बहेरा पहुंचेंगे और SIR को लेकर मतदाताओं से मुलाकात करेंगे । दीपक बैज बलौदाबाजार जिले के कोदवा पहुंचकर जिलाध्यक्ष सुमित्रा घृतलहरे के निवास जाएंगे ।

मौसम बदलेगा करवट

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। छत्तीसगढ़ में सुबह और रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी दी है।

पढ़ें   ई-रिक्शा बंद करने वाले ऐप पर सरकार का एक्शन: Google-Apple Store से हटाया BAT-BMS, रिमोट कंट्रोल का था आरोप

वहीं मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना जताई। राजधानी रायपुर, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, रायगढ़ और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले शामिल है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed