प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 नवंबर 2025

राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में देर रात एटीएम में बड़ी चोरी की कोशिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। एक 23 वर्षीय युवक समीर नेताम एटीएम बूथ में घुसकर कैश चोरी करने का प्रयास कर रहा था, तभी गश्त कर रही पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही धर दबोचा।
जानकारी के मुताबिक आरोपी समीर ने एटीएम बूथ के सीसीटीवी कैमरे को ढक दिया, फिर मशीन को नुकसान पहुंचाकर भीतर रखे कैश को निकालने की कोशिश करने लगा। इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ गई।
गश्त पर मौजूद—
- हवालदार राम रतन भुआर्या
- आरक्षक सचिन राठौर
ने बूथ के भीतर हलचल देखकर तुरंत कार्रवाई की और समीर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि क्या वह अकेले आया था या उसके साथ कोई और साथी भी शामिल था।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें आरोपी चोरी की कोशिश करता साफ दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।





