प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 नवंबर 2025

उपमुख्यमंत्री और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज कवर्धा प्रवास के दौरान वार्ड क्रमांक 23 स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 238 पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत अपना फॉर्म भरा। इस दौरान उन्होंने बीएलओ से चर्चा की और पूरे प्रक्रिया की जानकारी ली।
उपमुख्यमंत्री ने स्थानीय नागरिकों को एसआईआर प्रक्रिया के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए बेहद आवश्यक है। सही मतदाता सूची से निर्वाचन प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकती है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लें और अपने बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म भरें। साथ ही यह भी बताया कि इच्छुक नागरिक ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
स्थल निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने एसआईआर फॉर्म में आ रही त्रुटियों के मामलों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने बीएलओ टीम के साथ बैठकर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा भी की।





