12 Mar 2026, Thu
Breaking

रायपुर साहित्य उत्सव 2026 : कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए सभी जिलों में होगी कविता-कहानी प्रतियोगिता, 30 दिसंबर तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 दिसंबर 2025

नवा रायपुर में अगले महीने आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव 2026 से पहले प्रदेश के सभी जिलों में महाविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए कविता और कहानी लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिलेवार विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा और उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

30 दिसंबर तक जमा करनी होंगी प्रविष्टियां
इच्छुक छात्र-छात्राएं अपनी स्वरचित, अप्रकाशित और टंकित कविता-कहानियां 30 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिले के नोडल अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। इसके बाद भेजी गई प्रविष्टियां स्वीकार नहीं होंगी।

जिला और राज्य स्तर पर आकर्षक पुरस्कार
साहित्य लेखन को बढ़ावा देने और युवाओं में रचनात्मकता विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर:

  • प्रथम पुरस्कार – ₹5,100
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹3,100
  • तृतीय पुरस्कार – ₹1,500
    साथ ही ₹1,000 के तीन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

जिला स्तर के विजेताओं की प्रविष्टियां राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होंगी। राज्य स्तर पर मिलेंगे–

  • प्रथम पुरस्कार – ₹21,000
  • द्वितीय पुरस्कार – ₹11,000
  • तृतीय पुरस्कार – ₹7,000
    इसके अलावा ₹5,100 के तीन प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

कविता-कहानी के लिए निर्धारित मानक

  • कविता — न्यूनतम 8 छंद, मौलिक, अप्रकाशित और टंकित
  • कहानी — अधिकतम 1200 शब्द, मौलिक, अप्रकाशित और टंकित
  • प्रतिभागी किसी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय का विद्यार्थी होना चाहिए और आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए
  • कॉलेज आईडी या प्राचार्य का प्रमाणपत्र अनिवार्य
  • प्रविष्टि की शुरुआत एवं लिफाफे पर “युवा हिंदी कविता-कहानी लेखन प्रतियोगिता” अवश्य लिखें

23 से 25 जनवरी तक होगा साहित्य उत्सव
नवा रायपुर में 23-25 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाला रायपुर साहित्य उत्सव प्रदेश की साहित्यिक परंपरा और रचनात्मक विरासत को नई पहचान देने जा रहा है। पुरस्कारों की घोषणा जनवरी 2026 में की जाएगी और विजेताओं को उत्सव मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें   जरूरी ख़बर : पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के वायरल हो रहे लेटर की क्या है सच्चाई? क्या शुरू होने वाले है विश्वविद्यालय में एग्जाम? पढ़िये वायरल हो रहे पत्र की सच्चाई

पुरस्कृत रचनाओं का संकलन प्रकाशित कर साहित्य उत्सव में विमोचित किया जाएगा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed