प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 20 दिसंबर 2025

इस्पात नगरी भिलाई में पहली बार सनातन धर्म के ध्वज वाहक पंडित श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज जी का आगमन होने जा रहा है। 25 से 29 दिसंबर 2025 तक जयंती स्टेडियम के समीप ग्राउंड, भिलाई में दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पंडित शास्त्री जी प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे कथा का रसपान कराएंगे। जिसे लेकर श्री हनुमंत कथा के आयोजक एवं छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय द्वारा होटल बेबीलान में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया गया कि कथा के अंतर्गत 27 दिसंबर को विशेष दिव्य दरबार का आयोजन होगा, जिसमें पंडित शास्त्री जी श्रद्धालुओं की पर्ची निकालकर समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि सेवा समर्पण समिति, दुर्ग द्वारा आयोजित इस भव्य कथा के लिए तैयारियां प्रारंभ होकर युद्ध स्तर पर जारी हैं । कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, आयोजन समिति के अध्यक्ष पंडित वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला के साथ अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं समाजसेवी आयोजन के सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को लेकर कार्यरत हैं। विशाल डोमशेड का निर्माण 80 प्रतिशत पुर्ण हो चुका है। इस भव्य आयोजन के लिए दुर्ग-भिलाई रायपुर ही नहीं, बल्कि देश एवं पूरे छत्तीसगढ़ से हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सेवा, समर्पण समिति द्वारा विशाल एवं सुव्यवस्थित व्यवस्थाएँ की जा रही हैं, अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की क्षमता वाला भव्य डोमशेड सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी ताकि आवागमन बाधित न हो सके ।
राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं हेतु निःशुल्क भोजन, पेयजल एवं शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था और सुरक्षा हेतु पूरे स्थल पर बेरीकेटिंग कथास्थल के समीप व्यवसायियों को रियायती दरों पर स्टॉल आबंटित किए जाएंगे, जिसमें खाद्य सामग्री एवं धार्मिक वस्तुएँ उपलब्ध रहेंगी। समिति यह भी सुनिश्चित करेगी कि किसी भी श्रद्धालु से बाजार दर से अधिक राशि न ली जाए। इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक एवं समाजसेवी संस्थाओं का सक्रिय सहयोग प्राप्त हो रहा है।
कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि भिलाई के पावन धरा पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के आगमन का यह पल हम सभी के लिए सौभाग्यशाली है। राकेश पाण्डेय ने आगे कहा कि देश एवं प्रदेश वासियों से दिव्य श्री हनुमंत कथा में अत्यधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित कर जीवन को सार्थक बनाने की अपील की है।
आयोजित प्रेस वार्ता में सेवा समर्पण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला उपस्थित रहे।
11 लोगों की घर वापसी
सनातन धर्म से अलग हो चुके 11 लोगों की कथा के दौरान घर वापसी भी होने जा रही है । पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री महाराज के प्रत्येक कथा में ऐसे दृश्य देखें जाते हैं, जिसमें सनातन धर्म से जा चुके लोगों की सनातन धर्म में वापसी होती है ।





