31 Oct 2026, Sat
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: नई आपराधिक कानूनों पर राज्यस्तरीय कार्यशाला और नशामुक्त युवा अभियान में शामिल होंगे CM साय, जानें पूरा शेड्यूल…

 

रायपुर, 02 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रविवार (2 अगस्त) का कार्यक्रम विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में सहभागिता के साथ व्यस्त रहेगा। मुख्यमंत्री सुबह मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से रवाना होकर सबसे पहले वीआईपी रोड स्थित होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल पहुंचेंगे, जहां वे “Strengthening Digital Justice Through New Criminal Laws” विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री लोक भवन पहुंचकर “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अभियान के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प दिलाया जाएगा।

कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री के लिए कुछ समय आरक्षित रखा गया है। दोपहर में वे लोक भवन से मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे, जहां आगे का समय भी आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम में न्याय व्यवस्था में सुधार, युवाओं में जागरूकता और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर रहेगा।

Share
पढ़ें   मरीजों की जान से खिलवाड़ पड़ा भारी: प्रसूता केस की जांच में खुली गंभीर लापरवाही, DD अस्पताल का OT-ICU सील, लाइसेंस भी अस्थायी रूप से निरस्त