8 Mar 2026, Sun
Breaking

“जो कहा था, वो किया… जो नहीं कहा, वो भी करके दिखाया” — छत्तीसगढ़ सरकार के 2 साल पूरे, जनादेश परब में नड्डा का बड़ा बयान, साय बोले- हर वर्ग तक विकास हमारा लक्ष्य

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 22 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार के सफल दो वर्ष पूरे होने पर जांजगीर-चांपा जिले के खोखराभाठा पुलिस लाइन मैदान में जनादेश परब का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने सरकार के दो साल के कार्यकाल को जनता के विश्वास और परिणामकारी सुशासन का उदाहरण बताया।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने मंच से कहा, “जो कहा था, वह किया—और जो नहीं कहा था, वह भी करके दिखाया।” उन्होंने सरकार के दो वर्षों के रिपोर्ट-कार्ड को प्रस्तुत करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और श्रमिकों के लिए लिए गए फैसलों का असर अब जमीन पर साफ दिख रहा है। सरकार गठन के पहले महीने में किसानों को 3700 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान और दो वर्षों में 1.25 लाख करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष अंतरण अन्नदाताओं के सम्मान का प्रमाण है।
भूमिहीन कृषि मजदूरों के लिए 5 लाख से अधिक हितग्राहियों को 10-10 हजार रुपये की सहायता से उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा मजबूत हुई है।

नड्डा ने युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती व्यवस्था, 32 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया, लोक सेवा आयोग में सुधार, नालंदा लाइब्रेरी की स्थापना और आईटीआई के आधुनिकीकरण को “भविष्य-निर्माण की ठोस नींव” बताया। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना, महतारी सदन, पीएम जनमन योजना से 70 लाख परिवारों को लाभ और धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष योजना के जरिए आदिवासी समाज के उत्थान को उन्होंने सरकार की संवेदनशीलता का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट 22 गुना बढ़ा है, 32 अमृत स्टेशन विकसित हो रहे हैं और आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, जल जीवन मिशन, पीएम-किसान जैसी योजनाओं का व्यापक लाभ आमजन तक पहुंचा है।

पढ़ें   Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में लगी भीषण आग, गैस रिसाव से मचा हड़कंप… दमकल की टीम मौके पर तैनात

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर बधाई देते हुए कहा कि हर वर्ग तक विकास पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। प्रधानमंत्री आवास, महतारी वंदन, भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना, चरण पादुका जैसी योजनाओं से विकास को नई गति मिली है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षा, पुनर्वास और विकास—तीनों मोर्चों पर समन्वित रणनीति से ठोस प्रगति हुई है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट 2047 के जरिए संसाधन-समृद्ध छत्तीसगढ़ को आत्मनिर्भर और विकसित राज्य बनाने का रोडमैप तय किया गया है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जनादेश परब को जिले के लिए ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सरकार बनने के बाद 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए हैं और विकास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

वित्त मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सरकार ने लोकतंत्र, जनविश्वास और सुशासन को सुदृढ़ किया है। विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि दो वर्षों में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार के “सेवा के 2 साल” की उपलब्धियों पर आधारित रिपोर्ट-कार्ड और पुस्तक का विमोचन किया। अतिथियों का पारंपरिक रूप से कोसा और कांसा भेंट कर स्वागत किया गया। दो वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन हुआ।

केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की विकासमूलक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और हितग्राहियों से संवाद कर योजनाओं से आए सकारात्मक बदलावों को जाना। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी गईं।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज करेंगे पॉवर कंपनियों के मुख्यालय का शिलान्यास, मंत्रालय में होंगे अहम एमओयू, रायपुर में शामिल होंगे तीजा मिलन समारोह, जानें मिनट-टू-मिनट पूरा कार्यक्रम...

कार्यक्रम में कृषि मंत्री रामविचार नेताम, कौशल विकास एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े सहित कई जनप्रतिनिधियों ने सरकार के दो वर्षों को निरंतर सेवा और निरंतर विकास का मजबूत मॉडल बताया। इस अवसर पर मंत्रीगण, सांसद-विधायक, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed