6 Jun 2026, Sat
Breaking

‘विश्वास वर्ष’ और ‘अटल निर्माण वर्ष’ के बाद बड़ा फैसला: छत्तीसगढ़ में 2026 होगा ‘महतारी गौरव वर्ष’, माताओं-बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा पूरा साल —CM विष्णुदेव साय का ऐलान

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 23 दिसंबर 2025
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य सरकार के आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में घोषित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति सरकार की सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है। माताओं और बहनों के आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग से ही जनसेवा की ऊर्जा प्राप्त होती है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में सेवा का पहला वर्ष ‘विश्वास वर्ष’ के रूप में समर्पित किया गया था, जिसका उद्देश्य शासन और जनता के बीच टूटे विश्वास को पुनः स्थापित करना था। पारदर्शिता, संवेदनशीलता और संवाद के माध्यम से सरकार इस लक्ष्य में सफल रही और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिली।

 

 

उन्होंने बताया कि सेवा का दूसरा वर्ष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रदेश में आधारभूत संरचना, सामाजिक विकास और जनकल्याण से जुड़े कई ऐतिहासिक कार्य पूरे किए गए। इन उपलब्धियों का विस्तृत रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जो सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ‘महतारी गौरव वर्ष’ के दौरान राज्य की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों का केंद्रबिंदु माताएँ और बहनें होंगी। यह वर्ष मातृशक्ति के सम्मान के साथ-साथ उनके सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक गरिमा को नई ऊँचाई देने का संकल्प सिद्ध होगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से छत्तीसगढ़ में मातृशक्ति के नेतृत्व, सहभागिता और सम्मान का एक नया अध्याय लिखा जाएगा, जो विकसित और समरस छत्तीसगढ़ की मजबूत नींव बनेगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जांजगीर में ‘जनादेश परब’ के तहत आयोजित ऐतिहासिक जनसभा में उमड़े जनसमर्थन के लिए प्रदेशवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

पढ़ें   विश्व में अस्थिरता के हालातों के बावजूद भारत में सबसे तेज रफ्तार :  8.2% GDP ग्रोथ पर बोले अमित चिमनानी —“यह मोदी मैजिक है, हर भारतीय हो रहा आर्थिक रूप से मजबूत”

मुख्यमंत्री ने जनसभा में उपस्थित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के प्रति विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे मार्गदर्शक विचार छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाते हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह विशाल जनसहभागिता लोकतंत्र में जनता के अटूट विश्वास और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की व्यापक स्वीकृति का सशक्त प्रमाण है।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed