प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 31 दिसंबर 2025

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार को व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। सुबह 10:35 बजे वे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होकर 10:55 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय चौक, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।
यहां 11 बजे मुख्यमंत्री पी.एम. जनमन मोबाइल मेडिकल यूनिट को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। यह योजना दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 11:20 बजे नवा रायपुर से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे और 11:25 बजे महानदी भवन पहुंचेंगे। इसके बाद 11:30 बजे से 1:30 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक होगी, जिसमें राज्य के विकास से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
दोपहर 2:10 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 2:40 बजे रायपुर के ग्राम सोनपैरी स्थित असंग देव कबीर आश्रम पहुंचेंगे, जहां वे 2:40 से 5 बजे तक आयोजित हिन्दू सम्मेलन में शामिल होंगे। इस सम्मेलन में सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर महत्वपूर्ण संदेश देने की उम्मीद है।
कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री 5 बजे आश्रम से रवाना होकर 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।





