प्रमोद कुमार
रायपुर | 12 जनवरी 2026

रायपुर के गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर में रविवार को उत्कल विप्र समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा, प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा और प्रदेश संरक्षक चैतन्य सतपथी के मार्गदर्शन में हुई, जिसमें समाज के भविष्य को लेकर कई बड़े निर्णय लिए गए।
बैठक में बीते चार वर्षों की कार्यकारिणी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की गई, जिसे समाजजनों ने सराहा। इसके साथ ही संगठन को और मजबूत करने, सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ाने और समाज की एकजुटता को नई दिशा देने पर गहन चर्चा हुई।
बैठक में समाज के दीर्घकालीन हितों को ध्यान में रखते हुए रायपुर में नए विप्र भवन के निर्माण का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। भवन के लिए उपयुक्त भूमि तलाशने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने का निर्णय लिया गया।
इस मौके पर समाज के सदस्यों ने स्वेच्छा से आर्थिक सहयोग देने की घोषणा की, जिससे संगठनात्मक एकता और सामाजिक समर्पण का मजबूत संदेश सामने आया।
बैठक में यह भी तय किया गया कि चार वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुकी पुरुष, महिला और युवा इकाइयों सहित पूरी कार्यकारिणी को भंग किया जाता है। नई कार्यकारिणी के गठन और उसकी घोषणा फरवरी 2026 में की जाएगी।
बैठक में लक्ष्मण सतपथी, वृंदावन पंडा, लक्ष्मण पंडा, शैलेन्द्र कुमार पंडा, गुणानिधि मिश्रा, शारदा चरण दास, ललित समांतराय, चूड़ामणी परीछा, पीताम्बर मिश्रा, कमलेश चांद, कमल मिश्रा, विक्की मिश्रा, रमेश चंद्र रथ, उसत मिश्रा, चित्रसेन नन्दे, कीर्तन सतपथी, घनश्याम सतपथी, सच्चिदानंद होता, आशीष मुंड, बीरेंद्र कुमार मिश्रा, योगेश मिश्रा, तुषार मिश्रा, हीराचंद नन्दे शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
जगन्नाथ मंदिर परिसर में हुई यह बैठक उत्कल विप्र समाज के उज्ज्वल भविष्य, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनी।





