प्रमोद कुमार
रायपुर, 16 जनवरी 2026

भारत के प्रमुख फैशन रिटेल ब्रांड ‘द अरविंद स्टोर’ ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपने नए फ्लैगशिप स्टोर की शुरुआत कर रिटेल सेक्टर में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पंडरी में, बस स्टैंड रोड पर ओल्ड अमर प्रोविजन स्टोर के सामने स्थित इस अत्याधुनिक स्टोर का भव्य उद्घाटन सदानी दरबार के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर महाराज द्वारा रिबन काटकर किया गया।
उद्घाटन समारोह में चेतन तारवानी सहित क्षेत्र के कई प्रबुद्ध व्यवसायियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। संत युधिष्ठिर महाराज ने स्टोर का अवलोकन कर प्रबंधन को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। स्टाइल, भव्यता और आध्यात्मिकता के संगम के बीच आयोजित यह कार्यक्रम खास आकर्षण का केंद्र रहा।
स्टोर संचालक वासुदेव झामनानी ने इस अवसर पर कहा कि रायपुर के ग्राहकों को एक ही छत के नीचे वैश्विक स्तर का फैशन अनुभव उपलब्ध कराना उनका प्रमुख उद्देश्य है। उद्घाटन के उपलक्ष्य में ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स भी घोषित किए गए हैं।
- रेडीमेड कलेक्शन (AD मर्चेंडाइज) पर 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट
- ₹11,999 की फैब्रिक खरीद पर मात्र ₹399 में प्रीमियम केबिन-साइज़ ट्रॉली बैग
नए फ्लैगशिप स्टोर के शुभारंभ के साथ ‘द अरविंद स्टोर’ से रायपुर के फैशन प्रेमियों को ट्रेंड, गुणवत्ता और किफायती विकल्पों का बेहतरीन संगम मिलने की उम्मीद है।





