प्रमोद कुमार
रायपुर, 21 जनवरी 2026
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन पूरी तरह व्यस्त रहेगा। सुबह मंत्रिपरिषद् की अहम बैठक से लेकर देर रात तक विभिन्न शासकीय, सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों में उनकी सहभागिता निर्धारित है।

दिन की शुरुआत सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में मंत्रिपरिषद् की बैठक से होगी, जो दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय पहुंचेंगे, जहां श्रीमंत शंकरदेव शोधपीठ के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
दोपहर बाद मुख्यमंत्री शहीद शिरोमणी गैंदसिंह के 201वें शहादत दिवस समारोह में शिरकत करेंगे। शाम को पुलिस मितान सम्मेलन में भाग लेने के बाद वे RADA AUTO-EXPO 2026 का शुभारंभ करेंगे।
👉 इम्पोर्टेन्ट:
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शिक्षा, शहीद सम्मान, पुलिस जनसंपर्क और औद्योगिक गतिविधियों से जुड़े चार बड़े कार्यक्रमों में सीधे शामिल होंगे।
- 10:30 से 12:30 – मंत्रिपरिषद् की बैठक, मुख्यमंत्री निवास
- 01:00 से 03:00 – श्रीमंत शंकरदेव शोधपीठ लोकार्पण, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
- 03:15 से 04:45 – 201वीं श्रद्धांजलि समारोह, शहीद शिरोमणी गैंदसिंह शहादत दिवस, साईस कॉलेज मैदान
- 07:00 से 07:40 – पुलिस मितान सम्मेलन, शांति सरोवर
- 07:45 से 08:45 – RADA AUTO-EXPO 2026 का शुभारंभ, श्रीराम बिजनेस पार्क
दिनभर के इन कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री शासन, संस्कृति, सुरक्षा और विकास से जुड़े विभिन्न आयामों को मजबूती देने का संदेश देंगे।





