प्रमोद कुमार
रायपुर, 21 जनवरी 2026

9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपी के घर बुलडोजर चला दिया गया। नगर निगम ने आरोपी के घर पर 7 दिन पहले नोटिस चस्पा किया था, लेकिन कोई सुधार न होने पर आज कार्रवाई की गई।
क्या है पूरा मामला….
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अब्दुल अंसारी ने 7 से 11 जनवरी के बीच अपने ही मोहल्ले की 9 साल की बच्ची को चॉकलेट और खाने-पीने की चीजों का लालच देकर कई बार अपने घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
12 जनवरी की सुबह बच्ची दर्द से रोती हुई जमीन पर पड़ी मिली। जब उसकी चाची उसे नहलाने ले गई और दर्द का कारण पूछा, तो बच्ची ने पूरी घटना अपने शब्दों में बता दी। इसके बाद परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
बच्ची ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि किसी को कुछ बताने पर वह उसे मारेगा, जिससे वह डर के कारण चुप रही।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सोशल मीडिया और मीडिया में सामने आया।





