प्रमोद कुमार
रायपुर | 8 फरवरी 2026

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में विकास अब केवल सड़क, नाली और भवन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि भविष्य की पीढ़ी को बेहतर आधार देने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। विधायक राजेश मूणत की पहल पर शहीद भगत सिंह वार्ड के टाटीबंध क्षेत्र में प्रदेश का सबसे भव्य और अत्याधुनिक ‘महतारी सदन सह आंगनबाड़ी केंद्र’ बनकर तैयार हो गया है।
करीब 85 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह केंद्र 4500 वर्गफीट क्षेत्र में फैला हुआ है और सुविधाओं के मामले में किसी निजी प्ले-स्कूल से कम नहीं है। यह आंगनबाड़ी अब सिर्फ पोषण केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार का समन्वित केंद्र बनेगा।
महतारी सदन को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि माताओं और बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और सहज वातावरण मिल सके। भवन में—
- पृथक प्ले एरिया
- डिजिटल लर्निंग के अनुकूल क्लास रूम
- आधुनिक डाइनिंग एरिया
- हाइजीनिक किचन और स्टोर रूम
- प्रशासनिक कार्यों के लिए कार्यालय
- महिला, पुरुष एवं दिव्यांग-अनुकूल वॉशरूम
साथ ही भवन के सामने आकर्षक पेवर ब्लॉक, मजबूत बाउंड्रीवॉल और सुरक्षित परिसर इसे और विशिष्ट बनाते हैं।
विधायक राजेश मूणत की सोच है कि गरीब और मध्यम वर्ग के बच्चों का बचपन सुविधाओं के अभाव में न सिमटे। इसी सोच के तहत इस केंद्र में बच्चों के लिए—
- फिसल पट्टी और झूले
- कैरम, सांप-सीढ़ी, शतरंज
- बास्केटबॉल, पिट-बॉल, स्विंग
जैसी गतिविधियों की व्यवस्था की गई है। यह आंगनबाड़ी अब बच्चों के सर्वांगीण विकास का ‘ग्रोथ सेंटर’ बनेगी।
रायपुर पश्चिम में ऐसे चार अत्याधुनिक आंगनबाड़ी केंद्र तैयार किए जा रहे हैं, जो जल्द ही लोकार्पण के लिए तैयार होंगे। इसी विकास क्रम को आगे बढ़ाते हुए विधायक राजेश मूणत कल सुबह 10 बजे डीडी नगर में 20 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए उद्यान का भूमि पूजन करेंगे। यह उद्यान क्षेत्रवासियों के लिए ऑक्सीजन हब और मनोरंजन स्थल बनेगा।
“मेरा लक्ष्य रायपुर पश्चिम को विकास के मामले में आत्मनिर्भर और प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ विधानसभा क्षेत्रों में शामिल करना है। महतारी सदन उसी परिकल्पना का हिस्सा है, जहाँ माताओं को सम्मान और बच्चों को बेहतर भविष्य मिले। जब सरकारी व्यवस्थाओं पर जनता का भरोसा मजबूत होगा, तभी प्रदेश आगे बढ़ेगा।”
राजेश मूणत हर माह वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और अनुभवी लोगों के साथ बैठक कर क्षेत्र की जरूरतों और विकास योजनाओं पर मंथन करते हैं। इसी सुनियोजित कार्ययोजना के चलते बजट का सही उपयोग और योजनाओं का समय पर क्रियान्वयन संभव हो पा रहा है। यही कारण है कि रायपुर पश्चिम की जनता अपने विधायक की कार्यशैली पर लगातार भरोसा जता रही है।





