9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Desk

सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का संदेश लेकर संपन्न हुई प्रदेश कुंनबी समाज महासंघ की भव्य महापंचायत, शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

सतीश शर्मा रायपुर, 14 जून 2026। रविवार को प्रदेश कुंनबी समाज महासंघ द्वारा आयोजित भव्य...

सड़कों और पुलों की धीमी प्रगति पर बिफरे अरुण साव : 2 ठेकेदारों का पंजीयन निरस्त, 8 को कारण बताओ नोटिस जारी

सतीश शर्मा रायपुर, 15 जून 2026 उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव द्वारा...

रायपुर में ‘सेंट्रल इंडिया सीजन 5’ का भव्य समापन : नमन, शिवांगी, ऋषिका और आव्या-मोक्ष ने शानदार प्रदर्शन कर जीते खिताब

सतीश शर्मा रायपुर, 15 जून 2026 राजधानी रायपुर के होटल वुड कैसल में रविवार को...

CG विधानसभा मानसून सत्र की अधिसूचना जारी: 13 जुलाई से शुरू होगा 5 दिवसीय सत्र, कई अहम मुद्दों पर गरमाएगा सदन

सतीश शर्मा रायपुर, 15 जून 2026 छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी मानसून सत्र को लेकर अधिसूचना...

ई-ऑफिस पर अफसरों की चमक: मुख्य सचिव ने मंत्रालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित

सतीश शर्मा रायपुर, 15 जून 2026। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में...

शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने मुख्यमंत्री साय का जनप्रतिनिधियों को पत्र, 16 से 27 जून तक चलेगा अभियान

सतीश शर्मा रायपुर 15 जून 2026 मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों को पत्र लिखकर...

मुख्यमंत्री साय ने नए शैक्षणिक सत्र पर विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं, कहा—लगन और अनुशासन से बनता है उज्ज्वल भविष्य

सतीश शर्मा रायपुर, 15 जून 2026 मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने 16 जून से नए...

CM साय से मिले प्रशिक्षु IAS अधिकारी: बस्तर से सरगुजा तक के अनुभव साझा किए, बोले—‘छत्तीसगढ़ ने किया प्रभावित’

सतीश शर्मा रायपुर, 15 जून 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित...

अमेरिका-ईरान डील पर PM मोदी का स्वागत: बोले- अब शांति की राह खुलेगी, अंतिम समझौते की भी जताई उम्मीद

नई दिल्ली, 15 जून 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और ईरान के बीच हुए...

केशकाल घाट में ऑक्सीजन टैंकर पलटा: ब्रेक फेल होने से मची अफरा-तफरी, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कोंडागांव, 15 जून 2026 राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाट में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा...

You Missed