सतीश शर्मा
रायपुर, 15 जून 2026। मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों के त्वरित निराकरण और कार्यालयीन समय पर उपस्थिति के लिए मई माह का प्रशंसा पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे ई-ऑफिस प्रणाली में अधिक प्रभावी और समयबद्ध कार्य करें तथा निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहें।

उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए बधाई दी।
ई-ऑफिस प्रदर्शन में विभागों की रैंकिंग
ई-ऑफिस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन में
प्रथम स्थान – गृह विभाग
द्वितीय स्थान – समाज कल्याण विभाग
तृतीय स्थान – सामान्य प्रशासन विभाग रहा।
प्रशंसा पत्र समाज कल्याण विभाग की प्रमुख सचिव शहला निगार, गृह विभाग की सचिव नेहा चम्पावत और सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव रजत कुमार ने प्राप्त किया।
सचिव स्तर पर सम्मान
ई-ऑफिस पर श्रेष्ठ फाइल निष्पादन में
सामान्य प्रशासन विभाग एवं उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के सचिव रजत कुमार को प्रथम स्थान मिला।
विधि एवं विधायी कार्य विभाग की प्रमुख सचिव सुषमा सावंत को द्वितीय स्थान पर सम्मानित किया गया।
गृह एवं श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।
अन्य श्रेणियों में सम्मानित अधिकारी
संयुक्त सचिव श्रेणी में
- प्रथम: अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी
- द्वितीय: भूपेन्द्र कुमार राजपूत
- तृतीय: परिवहन विभाग के संयुक्त सचिव कमलेश बंसोड
उप सचिव श्रेणी में
- प्रथम: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप सचिव दूरदेशी राम सोन्टापर
- द्वितीय: सामान्य प्रशासन विभाग-1 के उप सचिव किशोर कुमार भूआर्य
- तृतीय: सामान्य प्रशासन विभाग-6 की उप सचिव ऋतु वर्मा
अवर सचिव श्रेणी में
- प्रथम: विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अवर सचिव अरुण कुमार मिश्रा
- द्वितीय: गृह विभाग के उप सचिव पूरन लाल साहू
- तृतीय: वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अवर सचिव मगनलाल पवार
अनुभाग अधिकारी श्रेणी में
- प्रथम: सामान्य प्रशासन विभाग-4 व 1 के अनुभाग अधिकारी नंदकुमार मेश्राम
- द्वितीय: स्वास्थ्य विभाग के अनुभाग अधिकारी विरेंद्र कुमार
- तृतीय: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुभाग अधिकारी भोलेनाथ सारथी
वरिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में
- दूर्गेश रात्रे (प्रथम)
- रामगोपाल सेन (द्वितीय)
- कमलेश यदु (तृतीय)
कनिष्ठ सचिवालय सहायक श्रेणी में
- उमेश यादव (प्रथम)
- भानुप्रसाद (द्वितीय)
- सुरेन्द्र कुमार (तृतीय)
टेक्निकल सेक्शन (सेक्रेटेरिएट) में
- दीपेश कुमार को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
समयबद्धता के लिए सम्मान
कार्यालयीन समय पर उपस्थिति एवं समयबद्धता के लिए भी कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शामिल हैं:
आनंद कुमार पटेल, भावना यादव, हरि प्रसाद, हरिश देवांगन, जयंत कुमार देवांगन, जीधन राम साहू, लोक नारायण शर्मा, ओम प्रकाश पात्रे, पुरूषोत्तम लाल निषाद, पुष्पांजलि गजभिये, राजकुमार सोरी, राजेश कुमार जैन, रमाकांत, रमेश कुमार पटेल, शेष नारायण साहू, सुनील मैत्री और उमेश कुमार ठाकरे।
मुख्य सचिव ने सभी को ई-ऑफिस प्रणाली में और अधिक दक्षता के साथ कार्य करने तथा शासन की डिजिटल कार्य संस्कृति को मजबूत करने का आह्वान किया।




