9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Exclusive

दुर्ग के वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश धींगरा ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा : 47 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े अपने परिवार की उपेक्षा का हवाला देते हुए पार्टी से इस्तीफा दिया, संगठन और सरकार में हो रही अनदेखी के कारण दुखी होकर पार्टी से पूरी तरह अलग होने का फैसला

प्रमोद मिश्रा दुर्ग, 21 अक्टूबर 2024 दुर्ग के पूर्व महापौर स्वर्गीय गोविंद धींगरा के पुत्र...

पुलिस स्मृति दिवस : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माना स्थित चौथी बटालियन परिसर में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, अधिकारियों और जवानों ने किया बलिदान का स्मरण

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 21 अक्टूबर 2024 पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज माना स्थित...

महासमुंद में पुलिस ने 22 लाख रुपये के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार : कवर्धा में मध्यप्रदेश से रायपुर जा रहे युवकों से 2 करोड़ 27 लाख की नगद राशि जब्त; दंतेवाड़ा में सब्सिडी कैंटीन में चोरी के आरोपियों को पकड़ा

प्रमोद मिश्रा महासमुंद, 21 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने 22 लाख...

कांकेर की मासुलपानी पंचायत को राष्ट्रीय जल पुरस्कार : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 अक्टूबर को करेंगी सम्मानित

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 21 अक्टूबर 2024 जल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए...

CM विष्णुदेव साय आज 4थी बटालियन माना कैंपस रायपुर में शहीद दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल: जशपुर और रायपुर के बीच विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, जानिए आज का पूरा कार्यक्रम…

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 21 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का कार्यक्रम जारी किया...

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ ने 97 गोल्ड मेडल जीतकर ओवरऑल चैम्पियन का खिताब हासिल किया, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित, मनु भाकर विशेष रूप से रहीं उपस्थित

प्रमोद मिश्रा रायपुर 21 अक्टूबर 2024 अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने पहला...

रायपुर पुलिस का एक्शन..भारी तादाद में गांजा के साथ धरा गया आरोपी, इस्कॉन मंदिर सामने पुलिस ने पकड़ा आरोपी को रंगेहाथ

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 20 अक्टूबर 2024 रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह द्वारा...

देश के दूरस्थ आदिवासी अंचल को मिली एयर कनेक्टिविटी : प्रधानमंत्री मोदी ने मां महामाया एयरपोर्ट का किया वर्चुअल शुभारंभ, विकसित भारत 2047 की दिशा में एक अहम कदम

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 20 अक्टूबर 2024 देश के दूरस्थ आदिवासी बहुल अंचल छत्तीसगढ़ का सरगुजा...

राज्यपाल रमेन डेका ने सरगुजा के मां महामाया एयरपोर्ट का किया लोकार्पण : CM विष्णु देव साय ने इसे क्षेत्र के विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया, कहा- एयर कनेक्टिविटी से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई ऊंचाइया

प्रमोद मिश्रा अंबिकापुर, 20 अक्टूबर 2024 सरगुजा अंचल के लोगों के लिए 20 अक्टूबर का...

शेयर ट्रेडिंग मामला : शेयर के नाम पर पैसों की उगाही करने वालों का बड़ा गैंग सक्रिय, पढ़िए कैसे शेयर के नाम पर झांसा देते हैं और कैसे करते हैं करोड़ों रुपए की ठगी?

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 20 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ में इन दिनों शेयर ट्रेडिंग के नाम पर...

You Missed