9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Exclusive

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में बेल का पौधा रोपा, करमा नर्तक दलों का उत्साहवर्धन कर सांस्कृतिक धरोहर को सराहा

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर नवा रायपुर...

रायपुर में सेक्सटॉर्शन का मामला: सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती कर युवक ने वसूले 2 लाख के गहने, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक सेक्सटॉर्शन का मामला...

रायगढ़ जिले में तीन हाथियों की करंट लगने से मौत : वन विभाग में मची हड़कंप; बिजली लाइन टूटने से हुई घटना की विस्तृत जांच शुरू…

प्रमोद मिश्रा रायगढ़, 26 अक्टूबर 2024 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दुखद घटना में...

डिप्टी CM अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन : प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपा पूर्णता प्रमाण पत्र, हितग्राहियों को बाँटे चेक

प्रमोद मिश्रा रायपुर. 26 अक्टूबर 2024. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के आदिवासियों के साथ लिया सामूहिक छायाचित्र

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदायों के लोग...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के समक्ष छत्तीसगढ़ के आदिवासियों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रसिद्ध लोकनृत्य का प्रदर्शन : पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखंड के लोकार्पण एवं महतारी वंदन की 9वीं किस्त के अंतरण पर छत्तीसगढ़ के जनजातीय समुदाय की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जश्न

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को अपने बीच पाकर...

ब्रेकिंग न्यूज :राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु पहुंचीं आई.आई.टी. भिलाई, तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य आतिथ्य में 396 छात्रों को दी जाएगी डिग्री और 7 को मिलेगा गोल्ड मेडल

प्रमोद मिश्रा भिलाई, 26 अक्टूबर 2024 आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में...

दीपावली पर दूध और मिठाई में मिलावट की रोकथाम के लिए सख्त कदम : महासमुंद में वामा डेयरी फैक्ट्री पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमारी, पनीर और पेड़ा के सैंपल जांच के लिए भेजे

प्रमोद मिश्रा महासमुंद, 26 अक्टूबर 2024 दीपावली के अवसर पर दूध और दूध उत्पादों में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने रायपुर के श्री जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों और देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की कामना

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने आज...

छत्तीसगढ़ प्रवास के अंतिम दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल रमेन डेका ने बेल मेटल का स्मृति चिन्ह और कोसा की साड़ी भेंट की

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के छत्तीसगढ़ के प्रवास के अंतिम...

You Missed