9 Jun 2025, Mon 5:24:52 AM
Breaking

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में बेल का पौधा रोपा, करमा नर्तक दलों का उत्साहवर्धन कर सांस्कृतिक धरोहर को सराहा

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 26 अक्टूबर 2024

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आमंत्रण पर नवा रायपुर स्थित उनके निवास पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने निवास परिसर में बेल का पौधा रोपा। उनके साथ राज्यपाल रमेन डेका ने आंवला का पौधा रोपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, उप मुख्यमंत्री अरूण साव भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

**करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया**

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में जशपुर जिले से आए करमा नर्तक दल ने मनमोहक शैली में नृत्य प्रस्तुत किया। इन मंजे हुए कलाकारों की मांदर की थाप पर लयबद्ध प्रस्तुति देखकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने करमा नर्तक दलों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ फोटो खिंचवाई।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: कांग्रेस की दूसरी लिस्ट पर आज दिल्ली में बैठक;हारी हुई सीटों पर उतरेंगे नए प्रत्याशी, जो फॉर्म मे है उनकी सीट तय

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed