6 Jun 2026, Sat
Breaking

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का पदाधिकारी यूपी से गिरफ्तार : PM नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप, दिल्ली पुलिस ने कौशांबी से हिरासत में लिया

उत्तरप्रदेश, 14 मार्च 2026

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने के मामले में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने विनोद तिवारी को उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से गिरफ्तार किया है।

पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे विनोद तिवारी

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद तिवारी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के कौशांबी पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विनोद तिवारी ने की थी पीएम के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी

बता दें कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संयुक्त महामंत्री विनोद तिवारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से ही माहौल गरमाया हुआ था और उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी। इस पर शिकायत दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की थी और अब कार्रवाई करते हुए विनोद तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Share
पढ़ें   बिलासपुर में तेल गोदाम में भीषण आग: 6 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, 3 ऑयल टैंक बने आग का कारण; 2 करोड़ के नुकसान का दावा

 

 

 

 

 

You Missed