सतीश शर्मा
रायपुर, 16 अप्रैल 2026।
छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से छुट्टी रहेगी।

प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और बढ़ोतरी की संभावना है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में भीषण गर्मी का असर साफ देखने को मिल रहा है।
सरकार का यह फैसला छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि लू और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सके।
- लंबे समय तक तेज धूप में बाहर न रहें
- तला-भुना और भारी भोजन से परहेज करें
- कोल्ड ड्रिंक और शराब से दूरी बनाए रखें
- खाली पेट घर से बाहर न निकलें
- तेज धूप में भारी काम या एक्सरसाइज करने से बचें
प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों का विशेष ध्यान रखें और उन्हें अत्यधिक गर्मी से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाएं।




