8 Mar 2026, Sun

पत्नी के लिए सिरदर्द बना पति! जब से लॉकडाउन हुआ है तब से नहाया ही नहीं है पति .. महिला ने मांगी पुलिस से मदद

पत्नी के लिए सिरदर्द बना पति! लॉकडाउन के बाद से नहीं नहाया तो पुलिस को कर दिया कॉल

मीडिया24 डेस्क

कोरोना वायरस के कारण देशभर में लॉकडाउन लागू है। इस लॉकडाउन के बाद कई जगह महिलाओं की घरेलू शिकायतें सामने आ रही है। इसको ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग ने हेल्पलाइन नं जारी किया है। हेल्पलाइन नं पर तमाम तरह की शिकायतें सामने आ रही है। लेकिन ताजा शिकायत थोड़ा विचित्र है। घटना कर्नाटक के बेंगलुरु की है, जहां पर पुलिस ने महिलाओं के लिए एक विशेष हेल्पलाइन परिहार की शुरूआत की है।

पत्नी की शिकायत की है कि पति ने नहीं नहाया
दरअसल, बेंगलुरू की रहने वाली एक महिला ने हेल्पलाइन नं पर फोन करके अपनी पति की शिकायत की और अपने आपको बचाने के लिए गुहार लगाई। महिला ने फोन कर पुलिस से कहा कि उसके पति ने लॉकडाउन शुरू होने के बाद से नहाना बंद कर दिया है। साथ ही महिला का आरोप था कि उसका पति 24 मार्च के बाद रोजाना सेक्स की मांग करता है।

पुलिस के मुताबिक महिला को पति करता है तंग
पुलिस के मुताबिक यह कॉल 31 वर्षीय महिला की कॉल जयानगर से आई थी। महिला ने बताया कि उसके पति की किराने की दुकान है मगर लॉकडाउन के बाद से दुकान बंद है। जबसे लॉकडाउन शुरू हुआ है, उसने नहाना भी बंद कर दिया है। पुलिस काउंसलर्स ने बताया, महिला ने कहा कि मैंने कई बार पति को समझाया मगर उसके पल्ले कुछ नहीं पड़ा। महिला का आरोप है कि पति रोज सेक्स की डिमांड करता है और इनकार करने पर उसे पीटा भी गया। महिला ने अब कानूनी विकल्पों के लिए पुलिस की मदद मांगी है।

पढ़ें   सरकार के चार साल : गौरव दिवस के मौके पर CM भूपेश बघेल ने की तीन बड़ी घोषणाएं, 'मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना' के लिए 100 करोड़ रुपये

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed