6 Jun 2026, Sat
Breaking

छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा ने जीती 3 नगर पंचायतें, 2 सीटों पर कांग्रेस का परचम लहराया

सतीश शर्मा
रायपुर, 04 जून 2026

छत्तीसगढ़ में 1 जून को हुए त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकायों के आम और उपचुनावों के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। राज्य निर्वाचन आयोग की निगरानी में हुई मतगणना के बाद नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पांच में से तीन नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस को दो नगर पंचायतों में सफलता मिली।

प्रदेशभर में नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षद, जनपद सदस्य, सरपंच और पंच सहित कुल 1310 रिक्त पदों के लिए मतदान कराया गया था। इस बार नवगठित नगर पंचायतों घुमका, बम्हनीडीह, शिवानंदनपुर और पलारी के चुनाव परिणामों पर विशेष नजर रही।

 

 

भाजपा ने तीन नगर पंचायतों में दर्ज की जीत

कवर्धा जिले की सहसपुर लोहारा नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सरिता संतोष मिश्रा ने 754 मतों के अंतर से जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

जांजगीर-चांपा जिले की बम्हनीडीह नगर पंचायत में भाजपा के रमेश डडसेना विजयी रहे। यहां वार्ड चुनावों में भी भाजपा का दबदबा देखने को मिला और 15 में से 11 वार्डों में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

सूरजपुर जिले की शिवानंदनपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी रितेश जायसवाल अध्यक्ष चुने गए। हालांकि वार्ड चुनावों में कांग्रेस को 8 और भाजपा को 7 सीटें मिलीं।

कांग्रेस ने दो नगर पंचायतों में लहराया परचम

राजनांदगांव जिले की घुमका नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी फूलमती वर्मा ने 85 मतों से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद हासिल किया। यहां 11 वार्डों में भाजपा, 3 में कांग्रेस और 1 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहा।

पढ़ें   मदुरै थिरुप्परनकुंद्रम मुरुगन मंदिर: कार्तिगई दीपम विवाद पर हाईकोर्ट सख्त, शीर्ष अधिकारी तलब

बालोद जिले की पलारी नगर पंचायत में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश कुमार ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। वार्ड चुनावों में कांग्रेस को 9 और भाजपा को 5 सीटें मिलीं, जबकि एक वार्ड में बराबर मत मिलने के कारण विजेता का फैसला टॉस से होगा।

उपचुनावों में भी मिले मिश्रित परिणाम

बस्तर जिले के जगदलपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-1 इंदिरा वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने जीत दर्ज की। यह सीट पूर्व पार्षद अब्दुल रशीद के निधन के बाद रिक्त हुई थी।

वहीं, बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-29 संजय गांधी नगर (तारबाहर) में कांग्रेस के शेख आज़म ने भाजपा प्रत्याशी वी. मधुसूदन राव को हराकर पार्षद पद पर कब्जा जमाया।

दूसरी ओर जशपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-8 और 14 में भाजपा की प्रेमलता साहू और प्रिया सिंह ने जीत दर्ज कर पार्टी को दोहरी सफलता दिलाई।

पंचायत चुनावों के भी आए नतीजे

पंचायत चुनाव के तहत 10 जनपद पंचायत सदस्य, 34 सरपंच और 107 पंच पदों के लिए मतदान कराया गया था। कई क्षेत्रों में मुकाबला बेहद रोचक रहा और स्थानीय विकास, ग्रामीण नेतृत्व तथा जनहित के मुद्दे चुनावी चर्चा के केंद्र में रहे।

मतदान में दिखा उत्साह

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव में 31,928 मतदाताओं में से 27,006 मतदाताओं ने मतदान किया, जिससे 84.58 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं पंचायत चुनाव में 1,02,797 मतदाताओं में से 79,968 लोगों ने वोट डाले और 78.61 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया।

निर्वाचन आयोग ने पूरे चुनावी कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बताया। मतदान के लिए नगरीय क्षेत्रों में 96 तथा पंचायत क्षेत्रों में 274 मतदान केंद्र बनाए गए थे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed