कटनी, 14 जून 2026
डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड ने मध्य प्रदेश के कटनी में अपना नया एक्सक्लूसिव शोरूम शुरू किया है। इसके साथ ही राज्य में किसना के एक्सक्लूसिव शोरूम्स की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। नया शोरूम जबलपुर रोड स्थित एलआईसी बिल्डिंग के पास खोला गया है।

शोरूम के उद्घाटन अवसर पर कंपनी के सीईओ पराग शाह, फ्रेंचाइज़ पार्टनर रजनीकांत बजाज और मनीष अग्रवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कंपनी ने इस अवसर पर ग्राहकों के लिए आकर्षक ऑफर्स की भी घोषणा की है।
कंपनी के अनुसार, ग्राहकों को डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक तथा गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा खरीदारी करने वाले पहले 100 ग्राहकों को चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया जाएगा। वहीं पुराने सोने के बदले डायमंड ज्वेलरी खरीदने पर 105 प्रतिशत तक एक्सचेंज वैल्यू का लाभ भी मिलेगा।
इस अवसर पर हरि कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक Ghanshyam Dholakia ने कहा कि मध्य प्रदेश में 10वें एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन कंपनी की विस्तार यात्रा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि कटनी एक संभावनाओं से भरा बाजार है और यह शोरूम ‘हर घर किसना’ के विजन को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
कंपनी के सीईओ Parag Shah ने कहा कि कटनी में शोरूम की शुरुआत कंपनी के विस्तार अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव है। उनका कहना है कि कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को भरोसेमंद और आकर्षक डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी उपलब्ध कराना है।
फ्रेंचाइज़ पार्टनर रजनीकांत बजाज और मनीष अग्रवाल ने कहा कि किसना जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड के साथ जुड़ना गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा जताया कि कटनी के ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव और गुणवत्ता युक्त ज्वेलरी उपलब्ध कराई जाएगी।
शोरूम के शुभारंभ के अवसर पर कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण किया। साथ ही वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया।
वर्ष 2005 में स्थापित किसना, का प्रमुख डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी ब्रांड है। कंपनी के देशभर के 28 राज्यों में 1,500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स और 154 एक्सक्लूसिव शोरूम संचालित हैं। ब्रांड की ज्वेलरी 100 प्रतिशत आईजीआई प्रमाणित और बीआईएस हॉलमार्क युक्त होती है।



