15 Jun 2026, Mon

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे नितिन नबीन: निगम-मंडल नियुक्तियों पर मंथन संभव, संगठन में हलचल तेज

सतीश शर्मा

रायपुर, 15 जून 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नबीन 20 जून को दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच सकते हैं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश भाजपा संगठन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और संगठन अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका छत्तीसगढ़ का पहला दौरा होगा, इसलिए राजनीतिक दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान पार्टी की संगठनात्मक बैठकों, वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और आगामी राजनीतिक रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

 

 

बताया जा रहा है कि 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने को लेकर भी अहम मंथन संभव है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के बीच सबसे ज्यादा चर्चा निगम-मंडल के रिक्त पदों पर नियुक्तियों को लेकर है।

सूत्रों की मानें तो लंबे समय से लंबित निगम-मंडल नियुक्तियों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे के दौरान चर्चा हो सकती है। इससे संगठन में नए समीकरण बनने और कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक कार्यक्रम जारी होना अभी बाकी है, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रस्तावित दौरे ने प्रदेश की सियासत में हलचल बढ़ा दी है।

Share
पढ़ें   सहकारी बैंक में 26 करोड़ 47 लाख का संगठित घोटाला : बलरामपुर में किसानों के नाम पर फर्जी खाते खोलकर सरकारी अनुदान और ऋण राशि का गबन, 11 आरोपी गिरफ्तार

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *